Sunday , September 20 2026
Breaking News

अमृतसर पहुंचा हॉट कपल : मंगेतर परिणीति चोपड़ा संग श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सांसद राघव चड्ढा

अमृतसर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार सुबह पांच बजे अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। दोनों अपनी सगाई के बाद पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए हैं। इस दौरान दोनों ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। दोनों की ओर से स्वर्ण मंदिर में सुख शांति व समृद्धि के लिए अरदास की गई।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक भव्य समारोह में हुई थी। सगाई में श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर विवाद भी हुआ था। अब उनकी शादी की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी उदयपुर में होगी। वहां वेन्यू की तलाश की जा रही है।

राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे थे। सुबह तकरीबन पांच बजे से पहले ही दोनों श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंच गए। इस दौरन परिणीति ने ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था। जबकि राघव चड्ढा कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने माथा टेकने से पहले श्री हरमंदिर साहिब में परिक्रमा भी की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!