Friday , November 13 2026
Breaking News

सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी का भाव भी ₹1.80 लाख के पार, क्या खरीदारी का है सही मौका?

न्यूज डेस्क, (PNL) :  भारत में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,36,502 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और कारोबार के दौरान 1,37,587 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया. पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद सोने का भाव एक साल के निचले स्तर से संभलता नजर आया. वहीं, चांदी की शुरुआत गिरावट के साथ 1,79,692 रुपए प्रति किलो पर हुई, लेकिन बाद में इसमें भी तेजी आई और भाव 1,80,199 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला. कॉमेक्स पर सोना 3,920 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था. इससे पहले यह गिरकर 3,850 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया था, जो करीब एक साल का निचला स्तर है. वहीं, चांदी भी 52 सप्ताह के निचले स्तर 48.050 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचने के बाद संभली.

बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी में आई इस तेजी को अभी बड़ी रिकवरी मानना जल्दबाजी होगी. आने वाले दिनों में इनकी कीमतों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों का असर देखने को मिल सकता है. अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका के कारण फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की चर्चा तेज हो गई है. इससे डॉलर मजबूत हुआ है और अमेरिकी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न भी बढ़ा है. ऐसे माहौल में सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग पर दबाव बन सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई को लेकर नई चिंताओं के बीच बाजार को अगले महीने होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में 50 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका है. इससे डॉलर मजबूत हुआ है और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेजी आई है. मजबूत डॉलर के कारण दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जबकि बॉन्ड से ज्यादा रिटर्न मिलने पर निवेशक सोने और चांदी से दूरी बना सकते हैं.

चांदी की कीमतों में कितनी तेजी की उम्मीद?

चांदी के मामले में भी बाजार का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी को मजबूती हासिल करने के लिए 52 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिकना जरूरी है. अगर यह 49 डॉलर से नीचे जाती है तो कीमत 46.50 डॉलर तक गिर सकती है. तकनीकी संकेतकों के मुताबिक, चांदी का RSI करीब 32 पर है, जो बताता है कि यह ओवरसोल्ड स्थिति के करीब पहुंच रही है. इसका मतलब है कि कीमतों में लगातार गिरावट के बाद खरीदारी का मौका बन सकता है. हालांकि, अभी तेजी के मजबूत संकेत नहीं मिले हैं.

MCX पर चांदी के लिए 1,88,000 रुपए प्रति किलो का स्तर अहम माना जा रहा है. इसके ऊपर टिकने पर कीमतों में स्थिरता आ सकती है. वहीं, 1,78,000 रुपए के नीचे जाने पर चांदी 1,72,000 रुपए प्रति किलो तक फिसल सकती है. भारतीय रुपए में कमजोरी घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को कुछ सहारा दे रही है, लेकिन इससे अंतरराष्ट्रीय दबाव पूरी तरह खत्म नहीं हो रहा है. ऐसे में अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी करने के बजाय बाजार के अहम स्तरों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर नजर रखना जरूरी है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ हुआ ‘धोखा’…श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया चारों खाने चित …

ब्रेकिंग : सोनिया मान को टिकट मिलने के बाद AAP के 3 नेताओं ने दे दिया इस्तीफा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापठक शुरू हो चुकी …

बड़ी खबर : खरड़ से टिकट कटने पर आप विधायक अनमोल गगन का बड़ा बयान, बोली-मैने तो खुद ही…

खरड़, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट …

पंजाब चुनाव : AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, नार्थ से वनीत धीर और कैंट से दीपक बाली को मिली टिकट

दो महिलाओं से अफेयर, चीन से कनेक्शन… क्या जाएगी Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia …

पंजाब प्रशासन में बड़ा फेरबदल, आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; पूरी सूची पढ़ें

चंडीगढ़ , (PNL ) : Punjab सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने …

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!