Saturday , October 31 2026
Breaking News

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर थाने के बाहर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद लोग वहां से चले गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘बिल्ला’ नाम के एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर डेरे और संत निरंजन दास जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप लगाया।प्रदर्शन के बाद लोगों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने अभी तक आरोपों से जुड़े कोई ठोस सबूत या तथ्य नहीं दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

SHO परविंदर सिंह ने बताया कि करतारपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े कुछ व्यक्तियों और गुटों के बीच आपसी मनमुटाव का मामला सामने आया था। इसी आपसी मतभेद के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पोस्ट शेयर की गईं। शिकायतकर्ताओं बलवीर सिंह जो की डेरा बल्ला के रहने वाले है। उनका आरोप था कि इन पोस्ट्स में डेरे की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। आरोपी व्यक्ति की पहचान ‘बिल्ला’ के रूप में की गई है, जिस पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत चमो गांव के निवासी बलवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है, जो खुद को डेरा सचखंड बल्लां का श्रद्धालु और उपासक बताते हैं।शिकायत मिलने के बाद रविदास समाज और स्थानीय संगठनों के लोग इकट्ठा होकर थाने के बाहर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस प्रशासन के साथ हुई बातचीत और त्वरित हस्तक्षेप के बाद यह प्रदर्शन लगभग 1 से 1.5 घंटे के भीतर ही शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।SHO परविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि शिकायत ले ली गई है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री का कोई लिखित या डिजिटल प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है।पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!