Monday , October 5 2026
Breaking News

लुधियाना में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, VIDEO:ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, विरोध करने पर माथे पर आरी मारी; 8 टांके लगे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो सर्विस के मालिक और खेतीबाड़ी विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा के साथ दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और कुछ देर सामान देखने के बाद शोरूम का गेट अंदर से बंद करने लगे।विरोध करने पर दोनों ने डॉ. शारदा के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने आरी से उनके माथे पर वार कर दिया। दोनों के पास पिस्तौल भी थी। वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर फरार हो गए। पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।लुटेरों ने CCTV की तारें तक काट दीं। भागते समय बदमाशों से DVR और कुछ अन्य सामान जल्दबाजी में गिर गया। आरोपी एक मोबाइल और 5 हजार रुपए की नकदी ले गए।

डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा को तार से बांधने की कोशिश करते बदमाश।

डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा को तार से बांधने की कोशिश करते बदमाश।

डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा से मारपीट करते बदमाश।

डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा से मारपीट करते बदमाश।

अब विस्तार से पढ़िए पीड़ित ने क्या बताया…

  • ग्राहक बनकर आए, फिर गेट अंदर से बंद करने लगे: डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा ने बताया कि वह शोरूम में मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर आए और सामान देखने लगे। उन्हें युवकों का हुलिया देखकर शक हुआ, लेकिन उन्होंने दोनों को ग्राहक की तरह ही सामान दिखाया। इसी बीच शोरूम के बाहर उनके दोस्त का कर्मचारी वर्मी कंपोस्ट खाद लेने आया था।

  • दोनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया: वह शोरूम के साइन बोर्ड की बाहर से वीडियो बनाने लगा। दोनों युवकों को शक हो गया कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है। कर्मचारी के वहां से कुछ दूरी पर जाते ही एक बदमाश ने शोरूम के शीशे वाले गेट को अंदर से बंद करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

  • एक बदमाश बोला- इसे तार से बांध दो: डॉ. शारदा ने बताया कि दोनों ने उन्हें पकड़कर मारपीट की। एक आरोपी ने दूसरे से कहा कि इसे तार से बांध दो। इससे उन्हें लगा कि बदमाश बंधक बनाकर शोरूम में लूट करने की योजना बनाकर आए थे। उन्होंने बदमाशों का मुकाबला करने की कोशिश की। एक बदमाश ने आरी से उनके माथे पर वार कर दिया।

  • 69 साल की उम्र में भी किया मुकाबला: डॉ. शारदा ने कहा कि उनकी उम्र करीब 69 साल है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बदमाशों का काफी मुकाबला किया। दोनों आरोपियों के पास पिस्तौल थी। जाते समय बदमाश उन्हें गालियां और धमकियां देते हुए एक्टिवा पर फरार हो गए।

  • खून से लथपथ अस्पताल पहुंचे, माथे पर लगे 8 टांके: हमले में घायल डॉ. शारदा खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनके माथे पर 8 टांके लगाए। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस चौकी ललतों में शिकायत दी गई है। चौकी पहुंचने पर चौकी इंचार्ज का व्यवहार भी सही नहीं था और अभी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ FIR दर्ज, गायित्री बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूप्पी राणा बरी : मोहाली कोर्ट बोला- दोनों का बाकी आरोपियों से लिंक साबित नहीं, 3 को सजा

मोहाली , (PNL) : पंजाब की मोहाली अदालत ने नाजायज हथियार बरामदगी से जुड़े तीन साल …

लुधियाना जेल में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। कभी जेल …

चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। …

अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन …

जालंधर ब्लास्ट साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस …

जालंधर में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर …

LPU हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार:एक राजस्थान तो दूसरा UP का रहने वाला, गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; अब तक 11 पकड़े

जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों …

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई …

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान पर FIR दर्ज, अपनी ही पार्टी की महिला नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के …

चन्नी के बेटे का ट्वीट चर्चा में, लिखा- गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे : राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद बघेल पर तंज; पूर्व प्रभारी ने बोला था- प्रधान बदलना गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 4 महीनों तक …

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह …

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!