फिल्लौर में चोरी: परिवार घर के बाहर सोता रहा, अंदर से ₹50 हजार कैश और मोबाइल ले उड़े चोर
Punjab News Live -PNL
August 29, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : फिल्लौर के एक घर से चोर देर रात नकदी और मोबाइल ले गए। परिवार का कहना है कि वे बाहर शेड में सो रहे थे। जब सुबह उठकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा था। परिवार का दावा है कि जब सामान की जांच की तो घर में रखे 50 हजार रुपए और मोबाइल गायब था।चोरी की सूचना तुरंत थाना फिल्लौर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच की। परिवार ने शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।पीड़ित की पहचान रामू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वर्तमान में नंगल, फिल्लौर में रहते हैं। रामू पेशे से पेंटर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने घर की मरम्मत और किश्त चुकाने के लिए नकद पैसा जोड़कर रखा था।
रात का खाना खाकर बाहर सोया था पूरा परिवार रामू ने बताया कि राता का खाना खाने के बाद वे परिवार के साथ कमरे में सो गए थे। गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया गया था, जबकि उनके माता-पिता बाहर शेड के नीचे सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें नकदी और मोबाइल फोन गायब मिला। घर में तलाशी लेने पर भी सामान नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल की तो रिंग गई, फिर स्विच आफ हो गया रामू ने बताया कि चोरी के बाद उसने अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया, जिस पर पहले रिंग गई और फिर स्विच ऑफ हो गया। फोन की आखिरी लोकेशन नंगल गांव के आसपास पाई गई। फिल्लौर पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपना मोबाइल और नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।