Tuesday , October 27 2026
Breaking News

पंजाब CM की इच्छा सुन खुश हुआ पाकिस्तान:PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

पठानकोट , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण पाकिस्तान के प्रांतीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और पाक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने दिया है। हाल ही में मान ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान लाहौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

रमेश सिंह अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आपसी भाईचारे के संबंधों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके विधानसभा स्पीकर के साथ अच्छे संबंध हैं। वे भी पाकिस्तान आने के इच्छुक रहे हैं। इसलिए वे पूरे दिल से सभी विधानसभा सदस्यों की मेजबानी करेंगे।

बता दें कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान में सिखों की आबादी में भारी गिरावट आई है। वर्तमान में सिखों की संख्या मात्र 15,998 है, जो कि देश की कुल आबादी का लगभग 0.01% है। जबकि बंटवारे से पहले 1947 में विभाजन से पहले आज के पाकिस्तान वाले भौगोलिक क्षेत्र में सिखों की आबादी लगभग 20 लाख थी।

4 पॉइंट्स में पढ़ें क्या बोले पाकिस्तान के मंत्री…

  • अरोड़ा बोले- सरदार भगवंत सिंह मान को सलाम: पाकिस्तान के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने सोमवार को वीडियो संदेश के माध्यम से निमंत्रण देते हुए कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान हम आपको सलाम करते हैं। आपने विधानसभा के पटल पर यह कहा था कि आप पाकिस्तान की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार जाने नहीं दे रही है।
  • आकर देखिए पाकिस्तान कितना खूबसूरत है: पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रूप में, PSGPC की ओर से और पाकिस्तान व पंजाब के एक नागरिक के रूप में, मैं आपको और पूरी पंजाब विधानसभा को आमंत्रित करता हूं। मंत्री ने कहा कि आकर देखिए कि पाकिस्तान कितना खूबसूरत है। पाकिस्तान एक खूबसूरत गुलदस्ता है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, मसीह, हम सब पाकिस्तान की खुशहाली की बात करते हैं।
  • यहां बसने वाले सभी लोग बराबर हैं: इस पाकिस्तान में जितना एक मुस्लिम आजाद है, उतने ही यहां रहने वाले हिंदू, सिख और मसीह भी आजाद हैं। हम गारंटी देते हैं कि यहां बसने वाले सभी लोग बराबर हैं। मान साहब, मुझे यह तो नहीं पता कि भारत की हुकूमत आपको आने की इजाजत देती है या नहीं। लेकिन आप सभी को यहां आने के लिए निमंत्रण देता हूं।
  • अन्य धर्मों के ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करें: रमेश सिंह अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान आने के इच्छुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय विधायक न केवल गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर आएं, बल्कि अन्य धर्मों के ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करें।

CM मान ने केंद्र सरकार पर कसा था तंज

मुख्यमंत्री भगवंत मान को 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में आयोजित होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला था। यह निमंत्रण प्रसिद्ध पंजाबी कवि बाबा बशीर हुसैन नजमी (बाबा नजमी) और ‘पंजाबी प्रचार संगठन’ द्वारा भेजा गया था।

23 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान इस निमंत्रण का जिक्र करते हुए सीएम मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसा था और यात्रा की अनुमति मिलने पर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि कि ये लोग तो मुझे फ्रांस या जापान जाने की अनुमति भी नहीं देते, भला मुझे पाकिस्तान जाने की अनुमति कैसे देंगे?

इसके साथ ही भगवंत मान ने यह सुझाव भी दिया था कि यदि केंद्र सरकार से राजनीतिक और सुरक्षा क्लीयरेंस मिल जाती है, तो पूरा पंजाब सदन एक साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर के रास्ते जाकर पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन कर सकता है।

फ्रांस यात्रा को लेकर भी हुआ था विवाद

इससे पहले भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर भी विवाद सामने आया था। केंद्र से अनुमति नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट का रुख किया था और अनुमति मिलने पर फ्रांस गए थे। वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

2027 चुनाव की तैयारी, इलेक्शन कमीशन की टीम पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग …

CM मान के OSD ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस:घुम्मन ने सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार बताया; कहा-24 घंटे के भीतर मांगें माफी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि …

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, 7 तस्कर अरेस्ट:14 नई पिस्तौल-20 किलो नशा मिला; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़ा कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क …

CM मान कल नकोदर में करेंगे ‘लोक मिलनी’:MLA इंद्रजीत कौर ने तैयारियों की समीक्षा की; सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ 28 अक्टूबर को नकोदर …

होशियारपुर में खेतों में फिर दिखा तेंदुआ:टॉर्च और शोर मचा लोगों ने भगाया; रात को काम से लौटने वालों में दहशत

होशियारपुर , (PNL) : होशियारपुर जिले के गांव विच्छोही में सोमवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने …

सिख बुजुर्गों के कातिलों के सुराग पर ₹45 लाख इनाम:सैर करते वक्त मारी थीं गोलियां, 15 साल बाद न हत्यारे मिले, न कत्ल की वजह पता

जालंधर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2 बुजुर्ग सिखों की गोली मारकर हत्या करने …

लुधियाना में बदमाशों ने बोलेरो पिकअप लूटी:एक्सीडेंट करने की बात कही, ड्राइवर को घेरकर पीटा; गाड़ी लेकर फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक्सीडेंट का आरोप लगाकर महिंद्रा पिकअप …

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल चंडीगढ़ में:दिल्ली में 1 नवंबर की रैली के लिए समर्थन जुटाने आए; पंजाब के नेताओं को 50 हजार लोग लाने का टारगेट

जालंधर , (PNL) : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज (26 अक्टूबर) चंडीगढ़ में …

लुधियाना में पुलिस पर हमले के आरोपियों पर एक्शन:3 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार, हाथापाई दौरान तोड़े थे वर्दी के बटन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के कस्बा जगराओं की पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट …

जालंधर में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया, कबाड़ का कारोबार बताया; पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंचा किराएदार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में किराए के मकान से पुलिस ने चोरी की तारें बरामद …

लुधियाना में लोगों की भीड़ ने तोड़ी क्रेटा:सड़क हादसे में बोनट पर घसीटा था युवक,ईंट-पत्थर भी चले

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के चंद्र नगर इलाके के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में एक …

गोल्डन टेंपल में हेलीकॉप्टर से बरसे फूल:गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत; सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी सुनी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार को चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी का …

जालंधर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था नवी; रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल …

पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!