Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने दिया इस्तीफा, करतारपुर से विधायक बलकार सिंह समेत ये दो विधायक बनेंगे नए मंत्री, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने इस्तीफा दे दिया है। सीएम भगवंत मान की तरफ से उनके इस्तीफे को शीघ्र स्वीकृति के लिए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्यपाल को भेजे पत्र में भगवंत मान ने उन्हें अवगत कराया है कि निजी कारणों से मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले डॉ. निज्जर का इस्तीफा जल्द स्वीकार कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुडिया के नाम का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने राज्यपाल से 31 मई को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। यानि कि बलकार सिंह और गुरमीत खुड्डिया कल केबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!