Saturday , November 21 2026
Breaking News

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट था. इस दौरान दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस से तो फैंस को खूब एंटरटेन किया ही साथ ही उन्होंने इनडायरेक्टली सीजेपी प्रोटेस्ट पर भी अपने स्पष्ट विचार रखे. खास बात तो ये थी कि दिलजीत का शिकागो वाला कॉन्सर्ट खुद सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके ने अटेंड किया था. अब उन्होंने कॉन्सर्ट में दिलजीत के हालिया बयान पर एक स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि आपसी वैचारिक असहमतियों के बाद भी दिलजीत के कितने बड़े फैन हैं.

कुछ समय पहले ही दिलजीत और अभिजीत के बीच विवाद देखने को मिला था. आमतौर पर अपने कन्सर्ट्स में सोशल मुद्दों पर बात करने वाले दिलजीत दोसांझ से भी ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होंगे और स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उतरेंगे. लेकिन वे इस मुद्दे से पूरी तरह से डिसकनेक्टेड नजर आए थे.

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में कहा कि- ”पंजाबियों को ना सिखाओ कि कैसे लड़ाइयां लड़ी जाती हैं.” दिलजीत ने कहा कि पंजाबियों से बेहतर ये कोई नहीं जानता है कि सच्चाई के लिए कैसे खड़े होना चाहिए. उनके शो के अंत में भी लेजर डिस्प्ले से साफ-साफ लिखा गया था- ”मैं पंजाब हूं और मैं एक आर्टिस्ट हूं.” खुद दिलजीत के फैन और उनके पुराने कॉन्सर्ट्स अटेंड कर चुके दिपके ने कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत की तारीफ की और सोशल मीडिया के जरिए गलतफहमियों पर भी बात की.

सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके ने कहा कि एक भाई की तरह हमें इस बात को अब पीछे छोड़ देना चाहिए. अभिजीत ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही दिलजीत की रिस्पेक्ट की है और वे उनकी सच्चाई के मुरीद रहे हैं. और दोनों के बीच अगर कोई गलतफहमी हो भी गई है तो ऐसे में ये नहीं हो सकता है कि वे दिलजीत की तारीफ करना ही छोड़ दें.

दिलजीत दोसांझ और अभिजीत दिपके में गर्माहट तब बढ़ गई जब दिलजीत ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर इनडायरेक्टली निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें इन सब प्रोटेस्ट्स से दूर रखा जाए. वे एक आर्टिस्ट हैं और कोई राजनेता नहीं हैं. हर चीज इस दुनिया में सही ही नहीं होती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर वे बहुत ज्यादा अवेयर नहीं है इसलिए इस बारे में वे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं. उनके इस बयान के बाद से ही कई फैंस निराश हो गए थे. लोगों का ऐसा मानना था कि दिलजीत अपने मंच से हमेशा सच्चाई और स्टूडेंट्स के हित के लिए आवाज उठाते आए हैं. और इस विद्रोह में हिस्सा ना लेकर या चुप्पी साधकर वे पक्षपात कर रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!