Sunday , August 9 2026
Breaking News

जालंधर में 2 यूट्यूबर पर लाठी-डंडों से हमला:दोनों को घेरकर पीटा, मोबाइल-ID कार्ड और कैश छीना; तेल चोरी का बना रहे थे वीडियो

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के सुची पिंड में तेल चोरी का वीडियो बनाने गए दो यूट्यूबर पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड तथा कैश छीन लिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। एक यूट्यूबर अपने कैमरामैन आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुची पिंड के पास इंडियन ऑयल डिपो के पिछले हिस्से में जा रहे थे। वहां जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से तेल चोरी करने (तेल काटने) का काम कर रहे थे।

बदमाशों ने अचानक किया हमला

जैसे ही पीड़ित यूट्यूबर और उनके कैमरामैन ने इस अवैध तेल चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया, वैसे ही वहां 15 से 20 लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने आते ही दोनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की।

पैसे, मोबाइल और आईडी कार्ड छीने

हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि यूट्यूबर के पास मौजूद जरूरी सामान भी लूट लिया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और जेब में रखे पैसे जबरन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस में शिकायत की तैयारी

घायल अवस्था में दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संतोषी नगर के रहने वाले इन लोगों ने बताया कि वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के …

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर …

चंडीगढ़-मोहाली में बारिश से मौसम हुआ ठंडा:अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा; डैम अभी खतरे के निशान से नीचे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार (7 अगस्त) सुबह से मौसम का मिजाज …

अमृतसर में 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:5 किलो खेप सहित तस्कर अरेस्ट; नशा विरोधी अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!