Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को घेरा:ईंट-पत्थर बरसाए, युवक के हाथ पर खांडा लगा; ऑटो अड़ाकर ड्राइवर ने शुरू किया विवाद

जालंधर , (PNL) : जालंधर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों का रास्ते में एक ऑटो ड्राइवर से विवाद हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में ड्राइवर ने ऑटो युवकों के आगे अड़ा दिया और जबरन विवाद करने लगा। इसके बाद उसका भाई व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए।वह युवकों को घेरकर ईंट-पत्थर व कांच की बोतलें बरसाने लगे। इस दौरान एक युवक हाथ पर धारदार खांडा लगने से घायल हो गया। अत्यधिक नशे के असर में होने के कारण आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी।

मामले की जानकारी देते हुए साहिल।

मामले की जानकारी देते हुए साहिल।

ऑटो ड्राइवर जबरन विवाद करने लगा मामला बस्ती दानिशमंदा का है। बुधवार को यहां एक सलून में जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान करीब 10 लोग शामिल हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद साहिल साथियों के साथ सुमित के दोस्त को उसके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में एक युवक जो नशे में था उसने अपना ऑटो युवकों के आगे अड़ा दिया। वह जबरन विवाद करने लगा।

बिना किसी ठोस वजह के हाथापाई की युवकों का कहना है कि उन्होंने मामला शांत करने की कोशिश की और उसे जाने देने के लिए कहा। हालांकि, ऑटो ड्राइवर ने बहस जारी रखी। इसी दौरान ऑटो ड्राइवर का भाई ध्रुव अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर आ पहुंचा। आरोपियों ने बिना वजह हाथापाई शुरू कर दी।

भीड़ ने युवकों को घेर लिया देखते ही देखते आरोपी पक्ष के चाचा-ताऊ और मोहल्ले के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ ने युवकों को घेर लिया और छतों तथा गलियों से ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें मारना शुरू कर दिया। साहिल ने बताया कि वे सिर्फ तीन लोग थे। उनके पास बचाव का कोई मौका नहीं था, जबकि दूसरी तरफ पूरा मोहल्ला उन पर हमलावर था।

नशे में होने के कारण आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी विवाद के दौरान एक आरोपी युवक घर से धारदार खांडा निकाल लाया। जब साहिल ने बचाव किया तो खांडा सीधे उसके हाथ पर लगा। उसे चोट आई है। हालांकि, आरोपी के पिता ने बीच-बचाव कर अपने बेटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक नशे के असर में होने के कारण आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!