Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में नकली नोट चलाते पकड़ा गया शख्स:जेब से ₹4500 निकले, पराठे खाने के बाद दंपति को दिए; हंगामे पर पुलिस पहुंची

जालंधर , (PNL) : जालंधर में थाना डिविजन-4 की सीमा में नकली नोट चलाता एक व्यक्ति पकड़ा गया। पराठे की रेहड़ी लगाने वाले दंपती को किसी ने नकली नोट थमाया तो उसने लोगों की सहायता से आरोपी को दबोच लिया। दंपती ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। नाइट ड्यूटी पर मौजूद राजकुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसकी जेब से मुड़े हुए कई नोट मिले जो नकली थे। जब पुलिस से पूछा गया कि क्या ये नोट असली हैं, तो पुलिस ने खुद चेक कर कहा कि नहीं ये नकली हैं। तलाशी के दौरान आरोपी से 500-500 रुपए के 9 नोट यानी 4500 रुपए बरामद हुए जो नकली थे।इसके अलावा उसकी जेब से 10-20 रुपए के भी नकली नोट पुलिस को मिले हैं। बुधवार देर रात 12 बजे के करीब वाल्मीकि चौक में इसे लेकर हंगामा हो गया। काफी पूछे जाने पर भी आरोपी ने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवक की जेब से मुड़े हुए कई नोट मिले जो नकली थे।

युवक की जेब से मुड़े हुए कई नोट मिले जो नकली थे।

दंपती बला- पहले 200 का नोट चलाकर गया, इससे शक हुआ

पराठे बेचने वाले दंपती ने बताया कि वे यहां रोजाना रातभर काम करते हैं। रात के समय कई बार नोट की पहचान नहीं हो पाती। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी वहां पराठा खाता और नकली नोट देकर चला जाता था।

दंपती के मुताबिक, आरोपी तीन दिन पहले भी रेहड़ी पर आया था और 200 रुपए का नकली नोट देकर चला गया। जब उन्होंने उसी नोट से दूसरे ग्राहक को बकाया पैसे दिए तो ग्राहक ने बताया कि नोट नकली है।

200 का नोट दिखाते हुए लोग।

200 का नोट दिखाते हुए लोग।

पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच चल रही

थाना डिविजन-4 से पहुंचे राजकुमार और अन्य मुलाजिमों ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से नकली नोटों के अलावा एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ। हालांकि, आईडी कार्ड किसका था इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। कार्ड का प्रिंट धुंधला होने के कारण उस पर लिखी जानकारी पढ़ी नहीं जा सकी।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। राजकुमार ने बताया कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां चलाता था, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि नकली नोट बरामद होना गंभीर मामला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!