Monday , October 26 2026
Breaking News

जालंधर में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया, कबाड़ का कारोबार बताया; पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंचा किराएदार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में किराए के मकान से पुलिस ने चोरी की तारें बरामद की हैं। पुलिस ने मकान मालिक की मदद से बंद कमरों के ताले खुलवाकर तलाशी ली तो वहां कटी हुई तारों से भरे कई बोरे मिले। कमरे में रहने वाला किराएदार बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचा। पुलिस ने सामान जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला जालंधर के रामामंडी थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मुस्लिम कॉलोनी के कुछ बंद कमरों में चोरी का सामान छिपाकर रखा गया है। थाना रामामंडी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस ने देखा कि संबंधित कमरे बाहर से बंद थे। इसके बाद पुलिस ने कमरों में रहने वाले युवक से फोन पर बात की और उसे तुरंत वहां आने को कहा। हालांकि, युवक ने पुलिस के साथ टालमटोल करना शुरू कर दिया और मौके पर आने से इनकार करता रहा।

पुलिस ने घर की तलाशी ली तो तारें मिलीं जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह और पुलिस टीम ने मकान मालिक गुरविंदर सिंह से संपर्क किया। उनकी मौजूदगी में बंद कमरों के ताले खुलवाए गए। जब पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली तो वहां कटी हुई तारों से भरे कई बोरे बरामद हुए। पुलिस ने इन सभी बोरों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने भिजवा दिया।

4 महीने पहले मकान किराए पर लिया था मकान मालिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसने 4 महीने पहले रमजान नाम के एक युवक को कमरा किराए पर दिया था। रमजान ने खुद को कबाड़ का कारोबारी बताया था। मकान मालिक का कहना है कि जब पुलिस ने कमरे में चोरी का सामान होने की बात कही तो वह खुद हैरान रह गया, क्योंकि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने भी रमजान को कई बार फोन करके मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आया।

आरोपी को थाने पर बुलाया एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि बरामद तारों को जब्त कर लिया गया है। आरोपी किराएदार को पूछताछ के लिए थाने में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी समय पर थाने में पेश नहीं होता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये तारें कहां से चुराई गई थीं और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में पुलिस पर हमले के आरोपियों पर एक्शन:3 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार, हाथापाई दौरान तोड़े थे वर्दी के बटन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के कस्बा जगराओं की पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट …

लुधियाना में लोगों की भीड़ ने तोड़ी क्रेटा:सड़क हादसे में बोनट पर घसीटा था युवक,ईंट-पत्थर भी चले

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के चंद्र नगर इलाके के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में एक …

गोल्डन टेंपल में हेलीकॉप्टर से बरसे फूल:गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत; सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी सुनी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार को चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी का …

जालंधर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था नवी; रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल …

पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स …

पंजाब में दोस्तों ने 12वीं के छात्र को भाखड़ा नहर में फेंककर मार डाला! तीसरे दोस्त ने वीडियो कॉल पर दिखाया डूबता हुआ छात्र

नाभा, (PNL) : पंजाब में भाखड़ा नहर में डूबने से 12वीं कक्षा के एक छात्र …

नकोदर के रहीमपुर डेरा से 50 बसों में संगत श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दिखाई हरी झंडी, पढ़ें

जालंधर/नकोदर, (PNL) : रहीमपुर डेरा, नकोदर से आज संत स्वामी प्रगट नाथ जी के नेतृत्व …

जालंधर में नशे में झूमता दिखा युवक, पुलिस ने पकड़ा:नशीले पदार्थ बरामद, NDPS एक्ट में केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे की हालत में झूमते एक युवक का वीडियो वायरल …

जालंधर में बेकाबू ट्रक ने दुकान में मारी टक्कर:पति-पत्नी ने भागकर बचाई जान, मलबे में दबा सामान, हादसे के बाद चालक फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के संजय गांधी नगर रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा …

लुधियाना में हाथ काटकर दुकानदार को पकड़ाया:हमलावर बोले- युवक के घर भिजवा देना, घर में घुसकर हमला किया; इलाज के दौरान मौत हुई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से …

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को …

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!