Saturday , September 5 2026
Breaking News

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10 फीट अंदर तक घुसी, मौके पर दम तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात ट्रक के पीछे बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्प्लेंडर बाइक ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक अंदर घुस गई।तीनों युवक खून से लथपथ रोड पर गिरे थे। उनको तुरंत फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को डेड डिक्लेयर कर दिया। तीनों की जेब से उनके मोबाइल मिले हैं जिससे इनके परिवारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक्सीडेंट का कारण ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और पीछे से बाइक की ब्रेक न लगने से हुआ माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भी नहीं मिला। ट्रक ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद ट्रक के 10 फीट नीचे घुसी मिली बाइक।

हादसे के बाद ट्रक के 10 फीट नीचे घुसी मिली बाइक।

रात साढ़े 3 बजे हुआ हादसा, तीनों एक ही बाइक पर थे हादसा देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। तीनों युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे डाक पार्सल ट्रक के पीछे जा टकराई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने की आशंका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक घुस गई बाइक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे काफी अंदर तक फंस गई। आसपास के लोगों के अनुसार बाइक करीब 10 फीट तक घिसटती हुई अंदर चली गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रक और बाइक को हटाया गया।

ट्रक के नीचे फंसी बाइक को निकालती पुलिस।

ट्रक के नीचे फंसी बाइक को निकालती पुलिस।

सूचना मिलते ही पहुंची SSF टीम सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के अधिकारी के अनुसार कंट्रोल रूम 112 से रात हादसे की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो स्प्लेंडर बाइक पार्सल ट्रक के नीचे फंसी थी और तीन युवक सड़क पर पड़े हुए थे। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ट्रक से बाइक के टकराने के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों के शव ट्रक के नीचे पड़े मिले।

ट्रक से बाइक के टकराने के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों के शव ट्रक के नीचे पड़े मिले।

फिल्लौर अस्पताल भेजे गए तीनों शव हादसे की सूचना गोरया थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवाया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।लुधियाना नंबर की बाइक, फैक्ट्री वर्कर होने का अंदेशा पुलिस के अनुसार युवकों की बाइक का नंबर PB-10KB-1280 है, जो लुधियाना आरटीओ का है। प्राथमिक जांच में तीनों के लुधियाना में रहकर किसी फैक्ट्री में काम करते हैं और मूल रूप में यूपी के रहने वाले हैं।

शुरुआती जांच में दो युवकों की पहचान लुधियाना के राधास्वामी रोड निवासी साहिल पुत्र जयकरण, जितेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन के रूप में हुई। वहीं तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस को उनके पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। इन्हें जांच अधिकारी ASI बावा सिंह को सौंप दिया गया है और मोबाइल के जरिए परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल पार्सल ट्रक महाराष्ट्र नंबर का है। दोनों वाहन जालंधर से लुधियाना की दिशा में जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कर्मचारियों को तोहफा! 60% मिलेगा DA, मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच जारी पेंडिंग महंगाई भत्ता …

अजनाला में मामूली विवाद के बाद चली गोली:कांग्रेस नेता गंभीर घायल, अमृतसर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला में बीती देर रात मामूली विवाद के बाद गोली …

जालंधर में जन्माष्टमी मेले में हथियारों से हमला:युवकों के 2 गुटों ने एक-दूसरे को दातर मारी, छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर , (PNL) : जालंधर के माता रानी चौक में जन्माष्टमी पर दो गुटों में तेजधार …

IND W vs PAK W: 100 छक्के और वर्ल्ड रिकॉर्ड… डबल धमाल को Smriti Mandhana तैयार, Pakistan की खैर नहीं

स्पोर्ट्स , (PNL) :  Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने …

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!