Saturday , September 5 2026
Breaking News

अजनाला में मामूली विवाद के बाद चली गोली:कांग्रेस नेता गंभीर घायल, अमृतसर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला में बीती देर रात मामूली विवाद के बाद गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल अजनाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। फिलहाल गुरदीप सिंह का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अजनाला से कुछ दूरी पर स्थित गांव जगदेव खुर्द के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई, जिसकी चपेट में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा आ गए। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। थाना अजनाला के एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ गोली चलाने वाले व्यक्ति और विवाद में शामिल दोनों पक्षों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसएचओ अजयपाल सिंह के अनुसार, घायल कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उनके द्वारा दिए जाने वाले बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल कांग्रेस नेता के बयान सामने आने के बाद ही गोली चलने की पूरी वजह और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND W vs PAK W: 100 छक्के और वर्ल्ड रिकॉर्ड… डबल धमाल को Smriti Mandhana तैयार, Pakistan की खैर नहीं

स्पोर्ट्स , (PNL) :  Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने …

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10 फीट अंदर तक घुसी, मौके पर दम तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात ट्रक …

जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर (PNL): जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!