Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे बैठे-बैठे मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। बच्चा नहाने के बाद अपने साथी के साथ किनारे पर बैठा था। अचानक वह अहसहज महसूस करने लगा और अंगड़ाई लेता रहा।जब वो ज्यादा परेशान होने लगा तो अपनी जगह से उठा और चलने लगा, लेकिन उससे चला नहीं गया। वो लड़खड़ाने लगा, नीचे न गिरे इसलिए वो तेजी से वहीं पर आकर बैठ गया जहां वो अपने दोस्त के साथ बैठा था। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई।घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन बच्चे की मौत का वीडियो अब सामने आया है। बच्चे की पहचान बिंद्रा कॉलोनी निवासी वंश के रूप में हुई। माता पिता अंतिम संस्कार के बाद आज शनिवार को उसकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए हैं।

  • दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल गया: वंश अपने दोस्तों के साथ अक्सर स्विमिंग पूल जाता रहता था। वंश को हार्ट प्रॉब्लम थी, जो अब काफी हद तक ठीक हो चुकी थी। इसलिए माता पिता भी उसे खुश रखाना चाहते थे। 29 अगस्त को भी वह दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ नजदीक के स्विमिंग पूल में नहाने गया।

  • स्विमिंग पूल में डुबकी लगाकर किनारे बैठा: परिजनों के मुताबिक वंश ने एक दो बार पूल में डुबकी लगाई और उसके बाद किनारे पर बैठ गया। उसका एक दोस्त नहा नहीं रहा था तो वो उसके साथ बातें करने लगा। तब तक सब कुछ सामान्य चल रहा था।

  • अचानक अंगड़ाई लेने लगा: वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वंश पहले बिल्कुल सामान्य था। अचानक वह खुद को असहज महसूस करने लगा और वह हाथ सिर के ऊपर फोल्ड करके अंगड़ाई लेने लगा। उसके बाद वह उठा और चलने लगा। दोस्त को तब तक कुछ खबर नहीं लगी।

  • खुद को संभाल नहीं पाया: वंश जब उठकर पूल के किनारे टहलने लगा तो वह खुद को नहीं संभाल पाया और लड़खड़ाने लगा। वह तेजी से वापस मुड़ा और वहीं पर बैठ गया जहां उसका दोस्त बैठा था। उसने दीवार के साथ सिर लगाया और आंखें बंद करने लगा।

  • दोस्त सेल्फी लेने लगा: उसके साथ बैठा दोस्त जब अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा तो उसने मोबाइल में वंश का चेहरा देखा और वो आंखें बंद कर रहा था। इसी बीच वंश बेहोश होकर गिरने लगा तो उसके दोस्त ने सहारा देकर संभाला। करीब 10-15 सेकेंड तक वो उसे संभालने की कोशिश करता रहा।

  • नीचे गिरा तो दोस्त ने हल्ला किया: वंश जब पूरी तरह से बेहोश होकर गिरा तो उसके दोस्त के हाथ से छूट गया और नीचे गिर गया। फिर दोस्त ने हल्ला करके सभी को बुलाया। दूसरे बच्चे भी वहां पहुंचे और उसे हिलाकर आवाज लगाने लगे।

  • बचाने की कोशिश करते रहे दोस्त: बाकी बच्चों में से किसी ने उसके पैर मले तो किसी ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन तब तक वो मर चुका था। इसी बीच उन्होंने स्विमिंग पूल के गार्ड को बुलाया।

बच्चे की लाइव मौत के PHOTOS…

सिर पर हाथ रख अंगड़ाई लेता दिखा

पूल के किनारे बैठकर अंगड़ाई लेता हुआ बच्चा

पूल के किनारे बैठकर अंगड़ाई लेता हुआ बच्चा

ठीक न फील करने पर उठकर चलने लगा

खुद को असहज महसूस होने के बाद उठकर चलने लगा बच्चा

खुद को असहज महसूस होने के बाद उठकर चलने लगा बच्चा

चलते हुए लड़खड़ाने लगा

पूल के किनारे लड़खड़ाने के बाद वापस लौटता हुआ वंश

पूल के किनारे लड़खड़ाने के बाद वापस लौटता हुआ वंश

फिर दोस्त के पास आकर बैठा

लड़खड़ाने के बाद वापस आकर बैठा हुआ बच्चा

लड़खड़ाने के बाद वापस आकर बैठा हुआ बच्चा

दोस्त की सेल्फी लास्ट फोटो बनी

वंश के साथ आखिरी सेल्फी लेता हुआ उसका दोस्त।

वंश के साथ आखिरी सेल्फी लेता हुआ उसका दोस्त।

गिरने लगा तो दोस्त ने संभाला

दीवार पर बैठे वंश अचानक गिरने लगा तो दोस्त ने उसे सहारा दिया।

दीवार पर बैठे वंश अचानक गिरने लगा तो दोस्त ने उसे सहारा दिया।

अचानक से नीचे गिरा बच्चा

मरने के बाद नीचे गिरता हुआ बच्चा

मरने के बाद नीचे गिरता हुआ बच्चा

सीपीआर देते रहे साथी दोस्त, लेकिन बचा नहीं सके

बच्चे को सीपीआर देने की कोशिश करते हुए।

बच्चे को सीपीआर देने की कोशिश करते हुए।

लंबे समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहा था वंश

परिजनों के मुताबिक 15 वर्षीय वंश को काफी समय से हार्ट से जुड़ी समस्या थी। उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। परिवार का कहना है कि इलाज के बाद उसकी हालत में काफी सुधार आया था और वह सामान्य तरीके से रह रहा था।

इसी वजह से परिजन भी उसे खुश रखने की कोशिश करते थे। वंश लुधियाना के वार्ड नंबर 87 स्थित बिंद्रा कॉलोनी का रहने वाला था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक छोटी बहन है। पिता कपड़े का कोराबार करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!