Saturday , September 5 2026
Breaking News

पंजाब कर्मचारियों को तोहफा! 60% मिलेगा DA, मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच जारी पेंडिंग महंगाई भत्ता (DA) विवाद के बीच मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. पंजाब में 85 हजार कर्मचारियों को 60 फीसदी DA मिलेगा. शुक्रवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि फिलहाल इन मुलाजिमों को 42% DA मिल रहा है. अब केंद्र की तर्ज पर 60% DA देने का फैसला किया गया है.कैबिनेट कमेटी ने प्रस्ताव CM भगवंत मान को भेज दिया है, जिसके बाद उनके साइन होने बाकी हैं. ये DA लाभ 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती मुलाजिमों को मिलेगा. इसे हड़ताली मुलाजिमों के एक गुट को खुश करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

महंगाई भत्ते को लेकर मुलाजिमों और पंजाब सरकार के बीच पहले ही तकरार चल रही है. कर्मचारियों और पेंशनरों का कई वर्षों से महंगाई भत्ता बकाया है. इसके लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पंजाब सरकार को 15 दिन में 14191 करोड़ रुपए की बकाया राशि देना का आदेश दिया है. जिसके खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में लंबे समय से दो पे-स्केल चलते रहे हैं, जिस वजह से विवाद बना रहता है. एक पंजाब का बेसिक पे-स्केल है, जो केंद्र के पे-स्केल से 30 से 70 प्रतिशत अधिक है. जब इसमें डीए जुड़ जाता है तो यह केंद्रीय पे-स्केल से और अधिक हो जाता है. वर्तमान में डीए 42 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि 17 जुलाई 2020 को कांग्रेस सरकार ने फैसला लिया था कि इसके बाद जो भी नए मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे, उन्हें पंजाब के पे-स्केल के बजाय केंद्र सरकार के पे-स्केल पर रखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 71 हजार मुलाजिमों को नौकरी दी है. कुल मिलाकर करीब 85 हजार मुलाजिमों को नौकरियां मिली हैं. ये सभी केंद्रीय बेसिक पे-स्केल पर हैं. उन्होंने कहा कि अब इन मुलाजिमों को पंजाब सरकार के मौजूदा 42 प्रतिशत डीए के बजाय केंद्र सरकार की तर्ज पर 60 प्रतिशत डीए दिया जाएगा. कैबिनेट कमेटी ये फैसला सीएम को भेज दिया है. अब सीएम इस पर फाइनल फैसला लेंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND W vs PAK W: 100 छक्के और वर्ल्ड रिकॉर्ड… डबल धमाल को Smriti Mandhana तैयार, Pakistan की खैर नहीं

स्पोर्ट्स , (PNL) :  Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने …

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10 फीट अंदर तक घुसी, मौके पर दम तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात ट्रक …

जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर (PNL): जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!