Monday , September 28 2026
Breaking News

लुधियाना में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:पति ने कहा था- एक भी पैसा खर्चा नहीं दूंगा; कोर्ट में चल रहा था केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने छत वाले पंखे से चुन्नी बांधकर सुसाइड किया। मृतका के भाई की शिकायत पर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।मामला गुरु अर्जुन देव नगर इलाके का है। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। ताजपुर रोड स्थित गुरु अर्जुन देव नगर निवासी मृतका के भाई संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मनदीप कौर की शादी 6 दिसंबर 2014 को अरविंदर कुमार के साथ हुई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही बहन का पति अरविंदर कुमार, ससुर कृष्ण लाल और सास कमलेश रानी, निवासी गुरु अर्जुन देव नगर, नजदीक समराला चौक, उसके साथ मारपीट करने लगे व उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसी विवाद के चलते बहन का अपने पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा था।संदीप ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को उसकी बहन मनदीप कौर केस की सुनवाई के लिए लुधियाना की माननीय अदालत में गई थी। वहां उसके पति अरविंदर कुमार ने उसे सरेआम धमकी देते हुए कहा कि कि मैं तुम्हें कोई खर्चा नहीं दूंगा, ना ही कोर्ट के जरिए खर्चा दूंगा और ना ही वैसे दूंगा। यह सारी बात मनदीप ने घर आकर अपने भाई को बताई, जिसके बाद से वह काफी परेशान और तनाव में रहने लगी थी।

इसी के चलते 4 सितंबर को मनदीप कौर ने घर में छत वाले पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 1 कैंची, 1 लकड़ी का टेबल, 1 सुसाइड नोट और फंदे में इस्तेमाल की गई 1 चुन्नी बरामद की है।थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने मृतका के भाई संदीप कुमार की शिकायत के आधार पर पति अरविंदर कुमार, ससुर कृष्ण लाल और सास कमलेश रानी के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत FIR नंबर 216 दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!