Saturday , October 24 2026
Breaking News

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर 6 गोलियां चलाईं। जिनमें से सिर और पेट में 4 गोलियां लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को तब पता चला, जब उन्हें घर के भीतर पटाखे फूटने जैसी आवाज आई। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हत्या के बाद विलाप करते परिजन।

हत्या के बाद विलाप करते परिजन।

घर के बाहर खड़ी की थी एक्टिवा, उसे हटाने गया मृतक युवक अमित (27) के परिजनों ने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात का है। अमित ने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और कहा कि उन्हें गाड़ी निकालनी है, वहां से अपनी एक्टिवा हटा लो। अमित ने उन्हें कहा कि वह अभी एक्टिवा हटा लेता है। इसके बाद वह उसे हटाने चला गया।

बाहर आए तो गोलियां लगने के बाद तड़प रहा था परिवार के मुताबिक इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि उन्हें घर के अंदर पटाखे फूटने जैसी आवाज आने लगी। वे दौड़कर बाहर आए तो अमित को गोलियां लगीं थी और वह गंभीर घायल हालत में तड़प रहा था। उन्हें नहीं पता कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलियां क्यों चलाईं। मरने वाला और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। परिवार के मुताबिक आरोपियों में 3 सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

मृतक युवक अमित की फाइल फोटो।

मृतक युवक अमित की फाइल फोटो।

कत्ल को लेकर पुलिस की 3 अहम बातें…

  • पार्टी करके लौटा था बेटा: अमृतसर के थाना गेट हकीमा के SHO बलजिंदर सिंह के मुताबिक, बीती रात करीब सवा 3 बजे सुनील कुमार सभरवाल पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा अमित सभरवाल अपने दोस्तों के साथ पार्टी से वापस आया था और घर के बाहर खड़ा था। उस समय वह भी वहीं मौजूद थे।

  • एक्टिवा साइड करने को लेकर बहस हुई, फायर किए: पिता ने आगे बताया कि घर के बाहर रास्ते में एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले अभि शाह, सन्नी शाह और रितिक शाह वहां आए। उन्होंने अमित से एक्टिवा साइड में करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। बहस के बाद अभि शाह ने अपने देसी पिस्टल से 5 से 6 फायर किए, जो अमित सभरवाल को लगीं। गोलियां लगने से अमित की मौत हो गई।

  • तीनों भाईयों पर केस, पुलिस रेड कर रही: SHO ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा को साइड करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को …

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल …

चंडीगढ़ के स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली थ्रेट के बाद पुलिस अलर्ट; विधानसभा को भी निशाना बनाने का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के कई स्कूलों, पंजाब सचिवालय, पंजाब विधानसभा और मेयर कार्यालय को …

लुधियाना में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग:बदमाशों ने दीवार में मारा सिर; गर्दन पर दातर रखकर पौने 2 तोले की चेन लूटी

लुधियाना ,  (PNL) : लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को …

जालंधर के होटल में युवती ने सुसाइड किया :पंखे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के ओवल हट होटल की महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह …

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!