Friday , October 16 2026
Breaking News

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला दी। वह व्यापारी का पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। गोली व्यापारी की टांग में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब पौने 11 बजे की है। गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास बाजार में कपड़े की एक दुकान खुली हुई थी, जहां मुख्य रूप से महिलाओं के सूट का कारोबार होता है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दुकान के मालिक विशाल भाटिया को निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे मोटरसाइकिल और .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए क्या बोले CP…

  • पैसों का बैग छीनने की कोशिश: ​पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शिवाला इलाके में कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर फायरिंग कर पैसों का बैग छीनने की कोशिश की गई थी। गोली लगने से वह घायल हो गया।

  • 5 घंटों में चारों आरोपी पकड़े: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ ‘ए’ डिवीजन गुरविंदर कौर और उनकी टीम ने महज 5 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों प्रिंस कुमार उर्फ मॉडल, गुरप्रिंस दीप, राहुल सिंह और दमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

  • स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया: आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने इससे पहले भी ‘ए’ डिवीजन और चाटीविंड (अमृतसर देहाती) इलाके के पेट्रोल पंपों तथा मेडिकल स्टोर पर गनपॉइंट पर लूट और स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया था।

  • ​यूके से चल रहा फर्जी फिरौती गिरोह बेनकाब: ​इसके अलावा डीसीपी सिटी जसकरण सिंह तेजा के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले एक अनोखे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यादविंदर नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक कारोबारी पुनीत अग्रवाल के यहां काम करता था।

  • व्यापारियों से 50 लाख रुपए तक की फिरौती मांगता था: यादविंदर स्थानीय व्यापारियों के मोबाइल नंबर यूके (UK) में बैठे युवराज नामक व्यक्ति को मुहैया कराता था। युवराज वहां से डोनी बल जैसे गैंगस्टरों के नाम का इस्तेमाल कर व्यापारियों से 50 लाख रुपए तक की फिरौती मांगता था।

  • असली गैंगस्टर नेटवर्क से सीधा संबंध नहीं: ​पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इन आरोपियों का किसी असली गैंगस्टर नेटवर्क से सीधा संबंध नहीं है, बल्कि ये लोगों को डराकर पैसे ऐंठने वाले सिरफिरे और शातिर अपराधी हैं। विदेश में बैठे आरोपी युवराज पर शिकंजा कसने के लिए उसका भारतीय पासपोर्ट रद्द कराने और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

डरें नहीं, आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करें

​पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने शहर के निवासियों और व्यापारी वर्ग से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की धमकी या फिरौती की कॉल आने पर बिल्कुल न डरें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि लोग आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस ऐसी शिकायतों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Jalandhar में 120 फुटी रोड पेट्रोल पंप पर हुड़दंगियों:बेकसूर युवकों को पीटा, बिना नंबर प्लेट के गाडियो में तेल डलवाने आए थे आरोपी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

जालंधर के वार्ड नंबर 48 में नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालंधर, (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशों के दुष्प्रभावों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!