Saturday , October 31 2026
Breaking News

हलवारा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग क्षतिग्रस्त:छत टूटी, पैनल उड़े; PM मोदी ने 4 महीने पहले उद्घाटन किया; ₹22.50 करोड़ से बनी थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के 4 महीने बाद ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग की छत टूट गई। उसके पैनल भी निकल गए। इस बिल्डिंग पर 22.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। बिल्डिंग पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बनाई थी। विभाग इसके लिए आंधी को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इस मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी ने ठीक से निर्माण कार्य नहीं करवाया, जिसकी वजह से छत गिर गई। केंद्रीय मंत्री के आरोपों के बाद डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। DC हिमांशु जैन ने कहा कि सरकारी पैसे और यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नुकसान के सटीक स्तर और इसके पीछे की तकनीकी खामियों का आकलन करने के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC जगराओं) को जांच सौंप दी है। इसके साथ ही डीसी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत रिपेयरिंग का काम शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

डीसी हिमांशु जैन।

डीसी हिमांशु जैन।

सिविल वर्क से लेकर रनवे तक बड़ा बजट:-

  • PWD ने करवाया था टर्मिनल बिल्डिंग का काम: इस इंटरनेशनल सिविल टर्मिनल को बनाने की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार ने अपने सबसे भरोसेमंद लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपी थी। PWD की ही देखरेख और सुपरविजन में एक निजी कंपनी (मैसर्स सिनर्जी थ्रिसलिंगटन) ने इस प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर बिल्डिंग को तैयार किया था।

  • 54 करोड़ की लागत से तैयार हुई है टर्मिनल बिल्डिंग: हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को तैयार करने में लगभग 54 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसमें से अकेले सिविल टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण पर 22.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए। बाकी की बची हुई राशि रनवे एरिया के विस्तारीकरण, टैक्सीवे, एप्रन, इंटरनल रोड्स, बाउंड्री वॉल, भव्य लाइटिंग और अत्याधुनिक पार्किंग एरिया को विकसित करने में खर्च हुई है।

  • 15 मई को शुरू हुई थी उड़ान: निर्माण कार्य पूरा होने के बाद PWD ने इस बिल्डिंग को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को हैंडओवर किया था। इसके तुरंत बाद, 15 मई को एयर इंडिया ने दिल्ली और हलवारा के बीच अपनी पहली उद्घाटन उड़ान शुरू की थी। वर्तमान में यहां रोजाना 4 उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

पहली ही आंधी में छत के पैनल कैसे उड़े अब सवाल यह उठ रहा है कि जब PWD जैसी बड़ी सरकारी एजेंसी की निगरानी में काम हो रहा था, तो पहली ही आंधी में छत के पैनल कैसे उड़ गए? क्या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई थी? विपक्ष अब सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान और PWD विभाग को कटघरे में खड़ा कर रहा है।

एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग हलवारा।

एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग हलवारा।

छत टूटने के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने उठाए थे सवाल केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर क्षतिग्रस्त एयरपोर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिट्‌टू ने लिखा था कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों की लागत से बना हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहली ही बारिश के स्पेल को भी बर्दाश्त नहीं कर सका। जिस तरह से पूरा स्ट्रक्चर फेल हुआ है, उसने वहां मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों की जान को सीधे तौर पर खतरे में डाल दिया था।

केवल वाहवाही लूटने के लिए जल्दबाजी में आधे-अधूरे और घटिया निर्माण के साथ इसका उद्घाटन करवाया गया। इस लापरवाही के लिए PWD के भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के खिलाफ तुरंत सख्त आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!