Saturday , August 29 2026
Breaking News

लुधियाना F&CC चुनाव की वोटिंग शुरू:95 पार्षद-6 MLA करेंगे मतदान, चुनाव हॉल में बिना मोबाइल गए पार्षद; नियम तोड़ने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों का चुनाव आज गुरुनानक देव भवन में शुरू हो होगा। 2 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2 उम्मीदवार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी के हैं जबकि एक उम्मीदवार कांग्रेस और एक भाजपा से है।

आज गुरुनानक देव भवन के अंदर सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री दी जा रही है। मीडिया व पार्षदों के प्रतिनिधियों को भी एंट्री नहीं दी गई। यही नहीं पार्षदों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।

चुनाव प्रक्रिया के लिए मेयर इंद्रजीत कौर चुनाव अधिकारी हैं। मतदान सुबह 11 बजे शुरू होगा और बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। मतदाता सूची में 95 पार्षदों और 7 विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। एक विधायक जेल में हैं इसलिए वो वोट नहीं कर सकेंगे। पार्षद व विधायक गुरुनानक देव भवन में पहुंच गए।

विपक्षी पार्षद MLA के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं, वहीं MLA और मेयर इस बात पर अड़े हैं कि वह मतदान करेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्षदों को कह दिया कि अगर उनको कोई आपत्ति है तो वो कोर्ट जाएं।

उधर, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्‌टी व भाजपा उम्मीदवार रुचि गुलाटी समेत सभी विपक्षी पार्षदों ने मेयर व कमिश्नर को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने एक्ट से बाहर जाकर विधायकों से वोटिंग करवाई तो वो कोर्ट जाएंगे।

क्या है चुनाव जीतने का गणित सिलसिलेवार जानिए…

  • कुल पार्षदों की संख्या: लुधियाना नगर निगम हाउस में कुल 95 पार्षद हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) के 49, कांग्रेस के 25, भाजपा के 19 (जिसमें एक आजाद पार्षद भी है) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के 2 पार्षद शामिल हैं।

  • AAP के वोटों का गणित: AAP के कुल 49 पार्षदों में से एक मेयर हैं और एक पार्षद विदेश में हैं। मेयर चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहेंगी, इसलिए उन्हें वोट देने का अधिकार होगा या नहीं होगा इस पर संशय है।अगर मेयर को वोट देने का अधिकार नहीं हुआ तो AAP के पास कुल 47 वोट बचते हैं। वहीं आप के पास शहर में सात विधायक हैं। उसमें से एक विधाकय जेल में हैं। अगर छह विधायक भी वोट देते हैं तो आप के पास 53 वोट हो जाएंगे। यदि विधायकों की वोट अमान्य हुई तो आप के दूसरे उम्मीदवार का जीतना मुश्किल हो जाएगा।

  • जीत के लिए न्यूनतम वोट: आप दोनों उम्मीदवारों के पास केवल 53 वोट बचेंगे। अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो जीत के लिए एक उम्मीदवार को पहली वरीयता के कम से कम 26 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में आप के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है। अगर क्रॉस वोटिंग हुई या अकाली दल के पार्षदों ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दी तो आप के लिए दूसरा उम्मीदवार जिताना मुश्किल हो जाएगा।

  • वरीयता वोटिंग: नगर निगम सचिव विवेक वर्मा के अनुसार, F&CC सदस्यों का चुनाव ‘सिंगल ट्रांसफेरेबल वोट सिस्टम’ यानी वरीयता के आधार पर होगा। पार्षद अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों को पहली और दूसरी वरीयता देंगे। यदि पहली पसंद के वोटों में टाई होता है, तो दूसरी पसंद के वोटों की गिनती की जाएगी।

2 विधायकों की साख दांव पर

विधायक मदनलाल बग्गा और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने अपने-अपने बेटों को एफएंडसीसी में मेंबर बनवा दिया था। कांग्रेस पार्षद गौरव भट्‌टी ने उनकी नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने निकाय विभाग को नोटिस जारी किया तो विभाग ने दोनों की नियुक्ति को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया। अब चुनाव हो रहे हैं तो दोनों ने अपने-अपने बेटों को फिर से चुनाव मैदान में उतार दिया है। दोनों की शाक अब दांव पर लगी है। ऐसे में दोनों विधायक एक-एक पार्षद की वोट पक्की करने में जुटे हैं।

आप के नाराज पार्षदों व शिअद के 2 काउंसलरों पर दारोमदार

हलका वेस्ट से आप के पार्षद नाराज भी चल रहे हैं। ऐसे में नाराज पार्षदों ने अगर क्रॉस वोटिंग की या वो वोट देने नहीं आए तो आम आदमी पार्टी का पूरा गणित बिगड़ सकता है। हालांकि मनीष सिसोदिया व अमन अरोड़ा हलका वेस्ट के पार्षदों से मीटिंग करके उन्हें मना चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ अकाली दल के दो पार्षदों ने अगर कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट दिया तो फिर भी आप के दूसरे उम्मीदवार का जीतना मुश्किल हो जाएगा। अब सारा दारोमदार नाराज पार्षदों व शिअद पार्षदों पर है।

मतपत्रों को लेकर जमकर हुआ हंगामा

नगर निगम ने जो मतपत्र जारी किए थे उनके पीछे सीरियल नंबर लिखा था ताकि पता चल सके कि किस पार्षद ने किसे वोट किया है। विपक्षी पार्षदों ने इसका विरोध किया। शुक्रवार देर शाम विपक्षी पार्षदों की मेयर व कमिश्नर के साथ बैठक हुई, जिसके बाद मेयर ने माना कि मतपत्र के पीछे सीरियल नंबर नहीं डाला जाएगा। हालांकि विधायकों केवोट करवाने व खुद के वोट देने पर वो अड़ी रही।

पार्षदों को दे रहे लालच

पार्षद गौरव भट्‌टी ने बताया कि वीरवार से अफसर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्षदों को लालच दे रहे हैं कि उन्हें अपने जो काम करवाने हैं वो फाइल लेकर आएं तुरंत काम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी साम-दाम-दंड-भेद की नीति पर काम करने लग गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्षद न तो अफसरों से डरते हैं और न ही उन्होंने कोई गैरकानूनी काम करवाने हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद सीएनजी की कीमतों में पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है, छह महीनों में कीमतें इतनी बढ़ गई हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) :दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी वाहन चलाने वालों पर एक बार फिर मुसीबत आ …

जालंधर में कार ड्राइवर ने 2 कारों-बाइक को मारी टक्कर:हंगामे के बाद हिरासत में, शराब पीए होने का शक; पुलिस बोली-मेडिकल करवाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर के नकोदर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास बेकाबू …

पंजाब पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार:चंडीगढ़ में बाथरूम जाने के बहाने खुलवाई हथकड़ी; पुलिसकर्मियों की आंखों में डाली लाल मिर्च

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में खन्ना सीआईए की पुलिस टीम को चकमा देकर …

अमृतसर में निहंग की हत्या:सीने पर गोली मारी, सुनसान इलाके में मिली लाश; रखड़ पुण्या मेले में आया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में देर रात एक निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी …

जालंधर में AAP का ‘मिशन क्लीन’: मंत्री, मेयर और DC ने सड़कों पर लगाया झाड़ू, लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील

जालंधर , (PNL) : पंजाब सरकार के क्लीन पंजाब अभियान की शुरुआत जालंधर के नकोदर चौक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!