Monday , August 31 2026
Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू कुंज आश्रम पहुँचीं, प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद; शिष्यों ने किया भव्य स्वागत, अध्यात्म पर हुई विस्तृत चर्चा

न्यूज डेस्क, (PNL) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय ब्रज दौरे के दौरान शुक्रवार को वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं, तो तेजी से वायरल हो रही हैं। वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम में इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच अध्यात्म पर लंबी चर्चा भी हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  आज, 20 मार्च को वृंदावन में फेमस संत श्री प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। महामहिम अपने प्रवास के दौरान वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचीं। इस दौरान को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी।

राष्ट्रपति के आश्रम पहुंचते ही प्रेमानंद महाराज के शिष्यों और परिकरों ने उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया। प्रेमानंद के शिष्यों ने राष्ट्रपति को माला पहनाई और शॉल भेंट स्वरूप दिया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू और पूज्य महाराज के बीच एकांतिक वार्तालाप हुई। पूरी मुलाकात के दौरान आश्रम का माहौल भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा।

अध्यात्म पर लंबी चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संत प्रेमानंद महाराज के बीच अध्यात्म, निस्वार्थ सेवा, भक्ति और जनकल्याण जैसे गहन विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने महाराज के सरल जीवन-शैली और उनके ओजस्वी आध्यात्मिक उपदेशों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत

इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर (श्री कृष्ण-बलराम मंदिर) में दर्शन किए। भारी बारिश के बावजूद उन्होंने पूर्ण भक्ति भाव से मंदिर में प्रवेश किया और दर्शन किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ मौजूद रहीं। मंदिर प्रशासन के पंचगौड़ा दास सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए, परिक्रमा की और वैदिक मंत्रों के बीच भगवान की आरती उतारी। मंदिर की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य और संकीर्तन ने राष्ट्रपति को गहराई से प्रभावित किया और वे मंत्रमुग्ध दिखीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!