Thursday , October 8 2026
Breaking News

मोहाली में पार्क में मिली सिर कटी लाश:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने देखी; पुलिस बोली- हत्या की गई

मोहाली , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी लाश मिली। पार्क में सुबह के वक्त जब लोग सैर करने पहुंचे, तो उन्होंने जमीन पर लाश पड़ी देखी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। उसकी हालत देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लाश पुरुष की है या महिला की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या पार्क में ही की गई या कहीं और से लाकर यहां फेंका गया।

पार्क के मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा था

पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। सैर के लिए पार्क पहुंचे किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास का क्षेत्र घेर लिया और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। नेचर पार्क के मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा था।

हरियाणा और पंचकूला की तरफ से आने के रास्ते

नेचर पार्क में हरियाणा की तरफ से आने का रास्ता है। पंचकूला की तरफ से भी पार्क में पहुंचा जा सकता है। पुलिस दोनों तरफ से पार्क में आने-जाने वाले रास्तों और आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

हत्या पार्क में हुई या लाश को यहां लाया गया

पुलिस के सामने मृतक की पहचान और शव के पार्क तक पहुंचने का सवाल है। जांच की जा रही है कि हत्या पार्क में ही की गई या किसी दूसरी जगह वारदात के बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गर्दन किस तरह काटी गई और घटना के पीछे क्या कारण था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राजोआना की दया याचिका पर 28 को सुनवाई:फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग, केंद्र ने जताया विरोध; कहा- फैसला लेना अनुकूल नहीं होगा

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला …

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड …

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: दरबार साहिब में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया

चंडीगढ़, (PNL) : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब …

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए थे 4-5 लोग, मेरी दीवार खराब कर गए

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

PM मोदी द्वारा भेजी CBI ने भी पंजाब सरकार की ईमानदारी को दी क्लीन चिट, 12 घंटे में कुछ नहीं मिला : भगवंत सिंह मान

संगरूर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन …

पंजाब में अकाली दल के हलका इंचार्ज के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज, दो साथी गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना में एक नाबालिग लड़की को उसके मामा के घर से कथित तौर …

पठानकोट में तेज बारिश, पंजाब के 13 जिलों में अलर्ट:चंडीगढ़ में गरज-चमक की चेतावनी, 12 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के पठानकोट में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के …

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!