Sunday , September 20 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री ने 1962 जकार्ता एशियाई खेलों के बाद पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लिए पंजाबी खिलाड़ियों को दी बधाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद हांगज़ू एशियाई खेलों में भारतीय दल में शामिल पंजाबी खिलाड़ियों की तरफ से पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी चल रहे एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज खेल में तेजिन्दर पाल सिंह तूर और जोरावर सिंह संधू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि हरमिलन बैंस और राजेश्वरी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि अब तक पंजाब के 13 खिलाड़ियों ने पाँच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद यह पहली बार है कि पंजाबी खिलाड़ियों ने पाँच स्वर्ण पदक जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंत नहीं है क्योंकि इन मुकाबलों में राज्य के कई और खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुये आशा अभिव्यक्ति कि यह खिलाड़ी देश का नाम और रौशन करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए पहले ही हर संभव यत्न कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप राज्य के खिलाड़ी एशियाई खेलों में पंजाब का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को नकद इनामों और अन्य सहूलतों के साथ उत्साहित कर रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!