Tuesday , July 14 2026
Breaking News

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ दो मैचों के लिए बाहर, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल एशिया कप 2023 के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं. राहुल पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे. भारत का पाकिस्तान के साथ दो सितंबर को मुकाबला है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राहुल के बाहर होने की जानकारी दी. केएल राहुल चोट की वजह से लंबे वक्त तक टीम इंडिया से बाहर रहे. लेकिन फिर उन्हें फिट बताकर एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया. अब वे शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे.

राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान चोटिल हुए थे. इसके बाद से वे लगातार मैदान से दूर रहे. राहुल हॉस्पिटल से लौटने के बाद फिट होने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचे. यहां उन्होंने कमबैक के लिए काफी मेहनत की. इसी बीच भारत ने एशिया कप के लिए टीम घोषित की और राहुल को भी शामिल किया. लेकिन राहुल की फिटनेस पर अभी तक सवाल है. अगर वे फिट होते तो शुरुआती दो मैचों के लिए ड्रॉप नहीं किए जाते. हालांकि कोच द्रविड़ का कहना है कि राहुल ने काफी अच्छी प्रोग्रेस की है.

आईसीसी की खबर के मुताबिक राहुल टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं जाएंगे. वे बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ही रहेंगे और 4 सितंबर को एशिया कप के सुपर फोर मैचों के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. द्रविड़ ने राहुल को लेकर कहा, ”उन्होंने काफी अच्छा किया है. उनकी प्रोग्रेस काफी अच्छी है. लेकिन वे शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे. एनसीए में अगले कुछ दिनों तक उनकी देखभाल होगी.”

बता दें कि टीम इंडिया के चार खिलाड़ी चोट की वजह से मैदान से बाहर थे. राहुल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी चोटिल थे. लेकिन वे फिटनेस के सभी मानकों पर खरे उतरे हैं. अय्यर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट की वजह से बाहर हुए थे. लेकिन दोनों ने शानदार कमबैक किया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Smart Meters बनाने वाली इस कंपनी को खरीदने की तैयारी में Adani

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के ऊर्जा सेक्टर में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर …

अमृतसर में दरिया में बहे दो सगे भाई:एक को बचाने के लिए दूसरा कूदा, रेस्क्यू जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के बाबा बकाला इलाके में दो सगे भाई दरिया के तेज …

पंजाब के किसानों की बाइक रैली चंडीगढ़ रवाना:कई स्कूलों में हुई; भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध, पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर

चंडीगढ़ , (PNL) : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसान …

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे

 चंडीगढ़ , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से …

लुधियाना में निहंगों का प्रदर्शन:DC दफ्तर के बाहर फिरोजपुर रोड जाम, 3 साल पुराने कत्ल मामले में इंसाफ की मांग; एडवाइजरी जारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सोमवार सुबह से ही भारी हंगामा देखने को मिल रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!