Sunday , November 1 2026
Breaking News

बीजेपी ने 18 जुलाई को दिल्ली में बुलाई NDA की बड़ी बैठक, अकाली दल को भी निमंत्रण, क्या सुखबीर बादल जाएंगे?

नई दिल्ली, (PNL) : 2024 को होने वाले अगले लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में सभी मुख्य दल तैयारियों में लग गए हैं. बीजेपी (BJP) के खिलाफ चुनावी मैदान में एक साथ उतरने के मकसद से विपक्षी दल भी महागठबंधन बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. जबकि बीजेपी में भी बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच अब 18 जुलाई को एनडीए (NDA) की बड़ी बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, ये बैठक दिल्ली के अशोका होटल में होगी.

इस मीटिंग में एनडीए से लंबे समय से अलग चल रहे अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, लोजपा के चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को भी निमंत्रण दिया गया है. अंदरखाते सुखबीर बादल और चिराग पासवान ने बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है. हालांकि वीरवार को सुखबीर ने कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ बसपा के साथ है. कहा जा रहा है कि कुछ नए दल भी एनडीए की बैठक में शामिल हो सकते हैं.

चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी में लगातार बैठकें हो रही हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की कई दौर की बैठकों के बाद हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की भी बैठक हुई थी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच ये बैठक हुई हैं. इसके बाद बीजेपी ने चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले थे.

विपक्षी दल भी हो रहे एकजुट

दूसरी तरफ विपक्षी दल भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं. बीती 23 जून को पटना में 17 विपक्षी दलों ने बैठक की थी. इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे. इस दौरान विपक्षी दलों ने एकसाथ चुनाव में उतरने की बात कही थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

ब्रेकिंग : लुधियाना में रेत कारोबारी और उसकी बेटी पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, एक गोली लड़की की गर्दन में फंसी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में गुरुवार तड़के फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!