Tuesday , September 29 2026
Breaking News

DC Calling : जालंधर के डीसी इस मामले में जनता को खुद करेंगे फोन, प्रशासनिक अधिकारियों में टैंशन, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर, (PNL) : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा आज एक नई पहल की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत उनके द्वारा जिले के सभी सब-रजिस्ट्रार अफ़सरों से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सेवाएं लेने वाले प्रॉपर्टी खरीददारों को फ़ोन करके उनके रजिस्ट्रेशन अनुभवों संबंधी प्रतिक्रिया हासिल की जायेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह फ़ोन कॉल इस बात को सुनिश्चित बनाने के लिए की जाएगी कि आवेदनकर्ताओं को राजस्व सेवाएं सुचारू रूप से मिल रही हैं और उनको रजिस्ट्रेशन के काम के लिए अतिरिक्त पैसे यानि रिश्वत के लिए नहीं कहा गया है।

आज यहाँ जि़ला प्रशासनिक कंपलैक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, एस.डी. ऐम्ज़ और सब-रजिस्ट्रारों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उनको कहा कि जायदाद के खरीददारों और विक्रेताओं की सूची तैयार करके रोज़ाना के आधार पर उनके दफ़्तर में जमा करवाई जाये। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सूची में दिखाई जानी चाहिए, जिससे वह उनको रैंडम ढंग से फ़ोन कर सकें।

उन्होंने कहा कि लोगों को यह सेवाएं निर्विघ्न और सुचारू ढंग से मिलने को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से यह प्रयास किया गया है। अपनी फ़ोन कॉल में डिप्टी कमिश्नर द्वारा आवेदनकर्ताओं को कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने में कितना समय लगा, क्या किसी एजेंट, डीड राईटर या राजस्व अधिकारी ने उनसे रिश्वत/अतिरिक्त पैसों की माँग की थी, आदि शामिल हैं।
श्री सारंगल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो- टॉलरैंस की नीति अपनाई गई है और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए राज्य में पहले ही सख़्त कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने सब-रजिस्ट्रार दफ़्तरों में रजिस्ट्रेशन सेवाएं लेने वाले आवेदनकर्ताओं से फीडबैक एकत्रित करने के लिए यह मुहिम शुरू की है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी खरीददारों/विक्रेताओं की सब-रजिस्ट्रारों से सूचियाँ एकत्रित करने और रोज़ाना शाम को एक संकलित रिपोर्ट तैयार करने के लिए अपना निजी स्टाफ तैनात किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व अधिकारियों और डीड राईटरों द्वारा रजिस्ट्रेशन सेवाएं प्रदान करने में यदि कोई खामी पाई जाती है तो जि़म्मेदार व्यक्तियों के खि़लाफ़ कानून के अनुसार सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने जि़ला प्रशासन द्वारा नागरिक सेवाएं सुचारू ढंग से मुहैया करवाने के संकल्प को दोहराया और कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने सब-रजिस्ट्रारों को अपने परिसर के अंदर एजेंटों, जो लोगों को अपने काम अनाधिकृत ढंग से करवाने का लालच देते हैं, पर तीखी नजऱ रखने के लिए कहा, जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जा सके।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित महाजन, उप मंडल मैजिस्ट्रेट विकास हीरा और बलबीर राज सिंह, सब-रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार और कुलवंत सिंह सिद्धू, तहसीलदार रुपिन्दर सिंह बल्ल, नायब तहसीलदार गुरनायब सिंह और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!