Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब सरकार ने दो अहम बिलों को गवर्नर के पास भेजा, क्या गवर्नर करेंगे साइन या छिड़ेगा विवाद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में इस समय बहुत कुछ उथल-पुथल चल रहा है। एक तरफ सरकार का जहां एसजीपीसी से टकराव चल रहा है तो दूसरी तरफ गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से सीएम भगवंत मान का छत्तीस आंकड़ा जारी है। अब इन हालातों में सरकार ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को 20 जून को पंजाब विधानसभा द्वारा पारित सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक और पंजाब पुलिस (संशोधन) विधेयक पास करने के लिए भेजा है।

राज्यपाल को भेजे गए दोनों बिल अहम और विवाद छेड़ने वाले हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पहले ही राज्यपाल से मिलकर गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को मंजूरी न देने की अपील कर चुके हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस संशोधन विधेयक राज्य को अपना पैनल बनाने और डीजीपी नियुक्त करने का अधिकार देता है। सीएम मान पहले ही गवर्नर पर बीजेपी की शह पर काम करने का आरोप लगा चुके हैं। अब यहां सवाल ये है कि क्या राज्यपाल इन बिलों पर मुहर लगाएंगे या फिर से कोई विवाद खड़ा हो सकता है। फिलहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!