Saturday , October 31 2026
Breaking News

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस ने मंगलवार रात चंडीगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित पंजाब चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहीं प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से कहा गया कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से सुरक्षित नहीं रहता, बल्कि निष्पक्ष मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव आयोग भी जरूरी है। पार्टी ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

पंजाब चुनाव आयुक्त का कार्यालय।

पंजाब चुनाव आयुक्त का कार्यालय।

देर रात सेक्टर-17 पहुंचे पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में हुए प्रदर्शन के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे पंजाब कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पंजाब चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता कार्यालय के दरवाजे के बाहर लगी नेम प्लेट के पास पहुंचे और काले रंग की स्प्रे से उस पर ‘वोट चोर’ लिखने लगे। मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से बाहर कर दिया।

बैरिकेड लगाकर रोका, वहीं किया प्रदर्शन इससे पहले मंगलवार दिन के समय पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च के तहत चंडीगढ़ डीसी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड के पास ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।वहीं, रात पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रोष जताने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित पंजाब चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर पहुंचे। उनके हाथों में तिरंगे और प्रदर्शन से जुड़े पोस्टर थे। पंजाब कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मतदाता सूची में किसी योग्य नागरिक का नाम नहीं होना उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित करता है।

SIR को लेकर उठाए सवाल पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव वाले राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। वोट किसी नागरिक का महज एक नंबर नहीं, बल्कि लोकतंत्र में उसकी सबसे बड़ी ताकत है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाता है तो चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पंजाब कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करने की मांग की गई है। पार्टी की ओर से कहा गया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंजाब कांग्रेस ने इसे मतदाताओं के वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा बताया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!