Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब में कांग्रेसी नेता ने भगवान श्री राम की फोटो पर पीएम मोदी का चेहरा लगा की वायरल, पैरों में हनुमान जी बैठे, केस दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के खन्ना से आ रही है। खन्ना में कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष ने भगवान श्रीराम के चेहरे पर PM नरेंद्र मोदी का चेहरा लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी। जिसमें भगवान हनुमान उनके पैरों में दिखाई दे रहे हैं।

यह फोटो देखते ही शिवसेना हिंद स्टूडेंट विंग इंडिया के अध्यक्ष गौतम शर्मा ने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने अध्यक्ष सुधीर जोशी निवासी शिवपुरी मोहल्ला खन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुधीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और IT एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

फेसबुक पर अपलोड की थी पोस्ट

गौतम शर्मा के अनुसार 25 अप्रैल को सुधीर जोशी ने अपने फेसबुक अकाउंट से भगवान श्रीराम चंद्र जी की फोटो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा लगाकर फोटो तैयार की। इस फोटो में भगवान श्री हनुमान जी पांवों में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसे सुधीर जोशी ने अपलोड किया।

इससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची। जिसके चलते पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई और साथ ही सुधीर जोशी के फेसबुक अकाउंट से अपलोड की गई इस विवादित फोटो का प्रिंट और साथ की कमेंट्स की कॉपी भी लगाई गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!