Saturday , October 31 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस ने उभरते गायक नवजोत सिंह विर्क की सनसनीखेज हत्या केस की गुत्थी सुलझायी, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान एस.ए.एस. नगर पुलिस ने उभरते गायक नवजोत सिंह विर्क, जिसको विशेष रूप से ईसापुरिया (22) के नाम से जाना जाता है, के सनसनीखेज कत्ल केस की गुत्थी सुलझाते हुए एक दोषी को गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए सीनियर सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.,) एस.ए.एस. नगर डॉ. सन्दीप कुमार गर्ग ने बताया कि पकड़े गए मुलजिम की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गाँव उमरपुर निवासी अभिषेक उर्फ रजत राणा (25) के रूप में हुई है। इस कत्ल में शामिल एक अन्य मुलजिम की पहचान सौरव निवासी सुल्तानपुर बरवाला के रूप में हुई है, जिसकी कथित तौर पर नशे की ओवरडोज़ के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। कत्ल की इस वारदात में इस्तेमाल किया गया 9 एमएम पिस्तौल हरियाणा की रायपुर रानी पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर लिया गया था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. डॉ. सन्दीप कुमार गर्ग ने बताया कि यह मामला मई 2018 का है, जब अभिषेक ने अपने साथी सौरव के साथ मिलकर पीडि़त नवजोत विर्क की माईक्रा कार छीनने के लिए उसे निशाना बनाया और फिर दोनों पक्षों के दरमियान हुई तीखी बहस के बाद उक्त दोषियों ने नवजोत विर्क का गोली मारकर कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि नवदीप विर्क के पारिवारिक सदस्यों को एक्सपो फोर्जिंग के नज़दीक बरवाला रोड पर उसकी निसान माईक्रा कार खड़े होने का पता लगा, जिसके बाद उनको उषा यार्न फैक्ट्री के खाली प्लॉट से गायक का शव बरामद हुआ।

इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 302 और 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 144 तारीख़ 28.05.2018 के अधीन केस दर्ज किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि इस घटना के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व अधीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने इस मामले की पेशेवर और वैज्ञानिक ढंग से जांच की। एसआईटी में डीएसपी इन्वेस्टिगेशन गुरशेर सिंह और सीआईए इंचार्ज मोहाली शिव कुमार मैंबर के तौर पर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि जांच से हुए खुलासे के अनुसार दोषी व्यक्ति यूपी-आधारित राहुल खट्टा गैंग के लिए काम कर रहे थे और कत्ल के पीछे का उद्देश्य मारे गए गायक की कार छीनना था, जिसको वह कथित रूप से किसी और अपराध में ईस्तेमाल करना चाहते थे।

जि़क्रयोग्य है कि गिरफ़्तार किए गए दोषी अभिषेक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कत्ल, कत्ल की कोशिश, डकैती आदि से सम्बन्धित कम से कम सात आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!