Saturday , October 31 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने दो भारतीय नशा तस्करों को 12 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ़्तार करके पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

बताने योग्य है कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरबिन्दर सिंह उर्फ बिन्दर और कुलवंत सिंह उर्फ कांता दोनों निवासी गाँव मल्लन जि़ला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार (पीबी-18-एम-8998) को भी ज़ब्त कर लिया है, जिसमें वह सफऱ कर रहे थे।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पाक आधारित समग्लरों द्वारा बड़ी मात्रा में हेरोइन लाने की कोशिश के बारे में भरोसेमन्द सूचनाओं के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस फिऱोज़पुर की पुलिस टीमों ने फिऱोज़पुर के किला चौक इलाके में एक गुप्त ऑपरेशन किया, जहाँ सरहदी क्षेत्र से हेरोइन की खेप बरामद करके इन मुलजिमों के आने की संभावना थी।

उन्होंने बताया कि जब दोनों मुलजिम अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार में आ रहे थे, तो पुलिस टीमों ने उनको काबू करके उनके कब्ज़े से 16 पैकेट हेरोइन, जिसका वजऩ 12 किलो है, बरामद की।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए सहायक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) काउन्टर इंटेलिजेंस फिऱोज़पुर लखबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों मुलजिम पहले से ही नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे और उनके खि़लाफ़ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कई केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है। इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(सी) और 29 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 35 तारीख़ 11-10-2023 को मामला दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!