Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंचायती जमीनों पर कब्जा करके बैठे लोगों को पंजाब सरकार की अंतिम चेतावनी, पढ़ें क्या बोले मंत्री लालजीत भुल्लर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के समूह फील्ड अधिकारियों को सख़्त हिदायत की कि पंचायती ज़मीनों से कब्ज़े छुड़वाने की मुहिम तेज़ की जाए।

पंजाब सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में विभाग के समूह डिवीजनल डायरैक्टरों और डी.डी.पी.ओज़ के साथ ज़रूरी मीटिंग करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने निर्देश दिए कि फील्ड अधिकारी 15 दिनों के अंदर अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 11,859 एकड़ पंचायती ज़मीन से कब्ज़ा छुड़वाया जा चुका है और राज्य भर में 6657 एकड़ पंचायती ज़मीन ऐसी है जिसके कब्ज़ा वारंट तैयार हैं परन्तु फील्ड अधिकारियों द्वारा इस सम्बन्धित कार्यवाही अभी अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने सख़्त लहज़े में कहा कि ज़िला अधिकारी पैंडिंग कब्ज़ा वारंटों पर तुरंत कार्यवाही करें।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने अधिकारियों से कब्ज़े अधीन पंचायती ज़मीनों के ब्लॉकवार विवरण लिए। उन्होंने कहा कि पी.पी. एक्ट की धारा-7 के अधीन 6926 एकड़ पंचायती ज़मीन के मामले डी.डी.पी.ओज़ के पास पैंडिंग हैं जबकि धारा-11 के अधीन 20734 एकड़ के कब्ज़े सम्बन्धी मामले विभाग के डिवीज़नल डायरैक्टरों और अतिरिक्त डिप्टी कमीशनरों के पास पड़े हैं।

इसके इलावा 42381 एकड़ क्षेत्रफल ऐसा है जिस सम्बन्धी अभी तक सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा पी.पी. एक्ट की धारा-7 के अधीन केस ही दर्ज नहीं किया गया। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को इन मामलों की तेज़ी के साथ सुनवाई करके निपटारा करने और बाकी मामलों में कार्यवाही करने की हिदायत की।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने उच्च अदालतों में चलते मामलों की उचित पैरवी करने पर ज़ोर देते हुए फील्ड के सीनियर अधिकारियों को अदालतों में सुनवाई के दौरान निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में चल रहे मामलों में बी.डी.पी.ओज़ और सुप्रीम कोर्ट में डी.डी.पी.ओज़ स्तर का अधिकारी सुनवाई के दौरान उपस्थित हो ताकि इन मामलों में विभाग का पक्ष मज़बूती से रखा जा सके।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विशेष के तौर पर कहा कि राजस्व रिकार्ड में पंचायती ज़मीनों के मालिकाना हक को लेकर सामने आईं कुछ कमियों सम्बन्धी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा जानबुझ कर किया गया है तो दोषी अधिकारियों/मुलाज़िमों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने समूह डिप्टी कमीशनरों और एस.एस.पीज़ को भी हिदायत की कि वे पंचायती ज़मीनों से कब्ज़ा छुड़ाने के लिए विभाग के अधिकारियों को अपेक्षित प्रशासनिक सहायता मुहैया करवाएं। मीटिंग के दौरान वित्त कमिशनर ग्रामीण विकास एवं पंचायत श्री तेजवीर सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!