Thursday , September 17 2026
Breaking News

नकोदर बस स्टैंड गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने लूटा मोटरसाइकिल भी किया बरामद; बाकी आरोपियों की तलाश जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नकोदर बस स्टैंड के पास हुए गोलीकांड और मोटरसाइकिल लूट के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में लूटा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।वारदात 26 फरवरी, 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता गुरमुख गोयल ने पुलिस को बताया था कि बाबा नानका और नकोदर बस स्टैंड के पास दो अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चलाई और उसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB-24-C-8701) लूटकर फरार हो गए।शिकायत के आधार पर थाना सिटी नकोदर में मुकदमा नंबर 32, दिनांक 26 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की। केस में बीएनएस की धारा 304(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27-54-59 के तहत कार्रवाई की गई।जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नकोदर शहर के रहने वाले हैं और घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाके से फरार हो गए थे।

इस दौरान पुलिस ने 14 सितंबर 2026 को हरमन उर्फ गोंगा उर्फ खुश्की पुत्र जसवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहल्ला गुरु नानकपुरा, नकोदर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पूर्व में जमानत पर बाहर आया था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हरमन की निशानदेही पर वारदात में लूटा गया काले रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में यूथ लीडर्स की टीम बनाएंगे सचिन पायलट:एक-एक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता का रिव्यू; सेकेंड लाइन लीडर्स पर भी नजर

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट का पूरा फोकस अब विधानसभा …

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ.. भारत का अमेरिका को जवाब-समझौता नहीं करेंगे, अपने हिसाब से खरीदेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी संसद ने कल एक संशोधन बिल पास किया जिसमें रूस …

लुधियाना के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण चुराकर भागा; पंडित की एक्टिवा भी ले गया

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी …

जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद:3 आरोपियों पर केस, 2 कारों में भरी थी खेप; पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई …

चंडीगढ़ में 6 केमिस्ट शॉप्स पर छापेमारी:टीम ने खंगाले रिकॉर्ड, 5 में उल्लंघन मिला; नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग पर शिकंजा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!