Tuesday , August 11 2026
Breaking News

नए साल का जश्न मनाने से पहले पढ़ लें ये खबर, पंजाब में नियम तोड़े तो खैर नहीं, मुस्तैद रहेंगे पुलिस के हजारों जवान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नववर्ष के जश्न में किसी प्रकार से भी कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में विशेष ड्राइव चलाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे।

वहीं, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने, हंगामा करने वालों समेत ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ड्रंकन ड्राइविंग के विशेष नाके और सरप्राइज नाके भी लगाए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के सीपी स्वपन शर्मा, लुधियाना के सीपी कुलदीप चहल और अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपने-अपने शहर में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रखने के आदेश दिए हैं।

नववर्ष को लेकर 31 दिसंबर को रात 10 बजे से लेकर देर रात दो बजे तक कुछ सड़कों को प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र में बदला जाएगा। जैसे जालंधर के पीपीऑर मॉल में चार और दो पहिया वाहन के साथ प्रवेश नहीं कर सकते। इसी तरह अमृतसर के रणजीत एवेन्यू व अन्य पॉश इलाकों में सख्ती होगी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!