Thursday , August 27 2026
Breaking News

जालंधर में बारिश से पुल टूटा, होशियारपुर में ट्रैक्टर बहा:2 दिन की बरसात में सड़कें डूबीं; पानी में फंसा ट्रक

जालंधर , (PNL) : जालंधर और होशियारपुर में 2 दिन की लगातार बारिश के बाद नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। जालंधर के मलसियां-शाहकोट रोड पर बने पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण पुल का लेंटर टूटकर गिर गया, जिससे उसका सरिया बाहर दिखाई देने लगी है। बारिश के बाद जालंधर के फोकल प्वाइंट औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, लंबा पिंड से फोकल प्वाइंट तक की सर्विस लेन पर कीचड़ जमा होने से रास्ता खतरनाक हो गया है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग पर ट्रक तक पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

लंबा पिंड चौक से होशियारपुर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के पास बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर एक ट्रक पलट गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर यातायात बहाल किया गया। वहीं, होशियारपुर में मूसलाधार बारिश के दौरान एक खड्ड पार कर रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूबती दिखाई दे रही है। हालांकि, ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई।

बरसात के बाद जालंधर के हालात, PHOTOS

मलसियां के पास बना नया पुल टूट गया।

मलसियां के पास बना नया पुल टूट गया।

जालंधर फोकल पाइंट रोड पर पानी में फंसा ट्रक।

जालंधर फोकल पाइंट रोड पर पानी में फंसा ट्रक।

बारिश के बाद जालंधर के फोकल पाइंट रोड के हालात।

बारिश के बाद जालंधर के फोकल पाइंट रोड के हालात।

लंबा पिंड से फोकल पाइंट की सर्विस लेने कीचड़ में बदली

बारिश के बाद नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में अब भी पानी जमा है। निकासी की रफ्तार बेहद धीमी है। प्रदेश की औद्योगिक गतिविधियों की अहम कड़ी माने जाने वाले फोकल प्वाइंट क्षेत्र की सड़कों से 24 घंटे बाद भी पानी नहीं निकल पाया है।

लंबा पिंड चौक से फोकल प्वाइंट तक की सर्विस लेन पर कीचड़ और बारिश का पानी जमा है, जबकि कई स्थानों पर सड़क धंस चुकी है। पानी भरे होने के कारण क्षतिग्रस्त हिस्सों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे माल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए आने-जाने वाले ट्रक अक्सर हादसों का शिकार होकर पलट रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Kriti Sanon: विवाद के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बीच कंपनी ने दिया स्टेटमेंट

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है …

जालंधर में स्कॉर्पियो ने महिला-बच्ची को कुचला CCTV:दोंनों रेहड़ी के पास खड़ी थीं, अमन फतेह गैंग 2 KM से कर रही थी पीछा

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में 2 गाड़ियों स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर में रेस …

फिरोजपुर: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आईईसी नशीले पदार्थ बरामद

फिरोजपुर , (PNL) : सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी …

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है

पटियाला , (PNL) : सनातन सेवा समिति (मालवा जोन) ने पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद …

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO स्टूडेंट ने वायरल किए, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

चंडीगढ़, (PNL) : मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!