जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर
Punjab News Live -PNL
October 10, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा को बाल बांधने की मामूली बात पर सजा देने का गंभीर आरोप लगा है। दो पोंटियों (चोटी) की जगह एक पोंटी बनाकर स्कूल जाने पर बच्ची के हाथों को पैरों के नीचे रखकर चलवाया गया, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। मामले में परिजनों ने पुलिस को दो अध्यापिकाओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जालंधर के वेस्ट हलके में काला संघिया रोड स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दानिशमंदा के रहने वाले पीड़ित पिता रोहित कुमार ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय बेटी तानवी स्कूल की टॉपर छात्रा है। छात्रा स्कूल में सिर की दो पोंटी बनाने के बजाय एक पोंटी बनाकर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर शिक्षिका ने बच्ची को अमानवीय और सख्त सजा दे डाली। शिक्षिका ने पर लगे गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिक्षिका ने बच्ची के हाथों को जमीन पर रखवाकर उस पर पैर रखकर चलवाया। इतना ही नहीं, शिक्षिका ने बच्ची को डराया-धमकाया कि यह बात वह अपने घर पर किसी को न बताए। सजा इतनी खौफनाक थी कि बच्ची पिछले दो दिनों से खौफ में थी और ठीक से सो भी नहीं पा रही थी। दो दिन बाद जब बच्ची ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए।
पिता का कहना है कि अगर बच्ची ने अनुशासन तोड़ा भी था, तो टीचर डायरी में नोट लिख सकती थीं या आई-कार्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर सकती थीं। परिजनों का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो मैनेजमेंट ने न तो आरोपी अध्यापिका से मिलने दिया और ना ही परिजनों को वीडियो बनाने दी। परिजनों ने लगाया स्कूल में आरोप
स्कूल पहुंचे परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि स्कूल बिना किसी स्थायी प्रिंसिपल के चल रहा है। जब परिजनों ने विरोध जताया, तो स्कूल प्रशासन ने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि बच्ची झूठ बोल रही है। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने मुख्य गेट बंद कर लिया और मीडिया से दूरी बना ली।
मासूम बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पीड़ित माता-पिता ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाते हुए दो आरोपी शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।