Saturday , October 31 2026
Breaking News

जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद:3 आरोपियों पर केस, 2 कारों में भरी थी खेप; पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गुरु नानकपुरा ईस्ट इलाके में 83 पेटी अवैध शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।थाना रामा मंडी के एएसआई रणजीत पाल टीम के साथ बुधवार को जांच के लिए भरत नगर फाटक के पास मौजूद थे। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी को सूचना मिली कि वरुण कपूर (निवासी लक्ष्मी पुरा), नितिन नागपाल उर्फ नंदू (निवासी कोट किशन चंद) और राजीव उर्फ जीबा (निवासी संकरपुरा) बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं।

तीनों आरोपी कारों में ला रहे थे शराब सूचना के अनुसार, तीनों आरोपी दो सफेद रंग की कारों, मारुति ब्रीजा (पंजीकरण संख्या PB-08-EZ-7864) और मारुति बलेनो (पंजीकरण संख्या PB-08-FQ-3761) में शराब लोड करके गुरु नानकपुरा ईस्ट गली नंबर 8 में मकान नंबर 694 के बाहर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।गली में दोनों गाड़ियां खड़ी मिली मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसआई रणजीत पाल ने तुरंत आबकारी निरीक्षक मोहित सेठी और जशन सिंह को फोन कर सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत छापेमारी की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गली में दोनों गाड़ियां खड़ी पाई गईं।

गाड़ियों की खिड़कियां खुली थीं और चाबियां अंदर ही लगी हुई थीं। पुलिस टीम ने जब गाड़ियों की तलाशी ली तो मारुति ब्रीजा से 40 पेटी शराब (पंजाब किंग्स मार्क) और मारुति बलेनो से 43 पेटी शराब (पंजाब किंग्स एवं रॉयल चैलेंजर मार्क) बरामद हुई।दोनों गाड़ियों से कुल 83 पेटी अवैध शराब मिली इस तरह दोनों गाड़ियों से कुल 83 पेटी (7.47 लाख मिलीलीटर से अधिक) अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के स्वतंत्र प्रत्यक्षदर्शियों (पब्लिक गवाहों) को शामिल करने का प्रयास किया, लेकिन सभी ने अपनी व्यक्तिगत मजबूरियां बताकर गवाह बनने में असमर्थता जताई।

पुलिस ने नियमानुसार मौके पर ही बरामद शराब के नमूने (सैंपल) निकालकर उन्हें प्लास्टिक के केनों में सील किया और सील पर ‘RP’ मोहर लगाई। इसके साथ ही दोनों वाहनों और शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।थाना रामा मंडी, कमिश्नरेट जालंधर में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ ‘द पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914’ की धारा 61 और 78(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब की इस बड़ी खेप के स्रोत (सोर्स) का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!