Saturday , October 31 2026
Breaking News

जालंधर के PAP पहुंचे CM मान:मिशन रोजगार के तहत 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम भी

जालंधर , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के PAP ग्राउंड में पहुंच गए हैं। वह यहां 1746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ‘मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित किया गया। सीएम मान ने कहा कि 70 हजार 840 नौकरियां सरकार दे चुकी है। नो कैश, नो फरमाइश के आधार पर नौकरियां दी गईं। कोई भी एक कैंडिडेट बता दे कि किसी के नंबर ज्यादा थे और उसे नौकरी नहीं मिली। मेरी सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम ने बताया कि मेरे गांव की दो लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती हो रही हैं। ये बच्चियां ऐसी हैं जिनके माता-पिता दूसरों के घरों में काम करते हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला सूबा है। पंजाब पुलिस न केवल स्टेट की राखी करती है बल्कि देश की भी राखी करती है। 532 किलोमीटर बार्डर की रक्षा भी पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ करती है। मैं तो प्रधानमंत्री को भी कहता हूं कि पंजाब की पुलिस प्रदेश की नहीं देश की भी पुलिस हैं। सीएम ने कहा कि आज 1750 घरों में मिठाई बनेगी।

पंजाब पुलिस ने दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पूरी दुनिया में पंजाब पहला सूबा है जिसके पास सड़क सुरक्षा फोर्स हैं। हर 30 किलोमीटर पर 1 गाड़ी इनकी खड़ी रहती है। इसका चर्चा कीनिया के नेरोबी में हो चुकी है। नितिन गड़करी भी संसद में ये बात स्वीकर कर चुके हैं कि रोड एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स अच्छा उपाय है। पंजाब में सड़कर सुरक्षा फोर्स एक साल में 2700 जानें बचा रही है।

कार्यक्रम स्थल का दौरा करते डीसी वरजीत वालिया और एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क।

कार्यक्रम स्थल का दौरा करते डीसी वरजीत वालिया और एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क।

सीएम मान गुरुवार को करतारपुर के काहलवां में लोग मिलनी भी करेंगे। इसके लिए जालंधर देहात पुलिस ने वीवीआईपी सुरक्षा, आने-जाने वाले मार्गों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान लगातार सतर्कता, प्रभावी एक्सेस कंट्रोल, सुचारू ट्रैफिक नियमन और उचित भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। युद्ध नशे विरुद्ध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 70 हजार से ज्यादा स्मगलरों को जेल भेजा जा चुका है। मैं नहीं कहता कि नशा पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन धीरे-धीरे हो जाएगा। हमने तस्करों के मकान भी गिराए। किसी के घर में लाशें बिछाने वाले तीन मंजिला मकान में कैसे रह सकते हैं। आज से नए भर्ती जवानों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी, इसलिए अपनी ड्यूटी को अच्छे ढंग से निभाना। लोगों को आपसे उम्मीद रहेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!