Saturday , October 24 2026
Breaking News

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें सहज ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि मेरे जाने के बाद मेरी पत्नी को ट्रोल मत करना।वीडियो में सहज अरोड़ा अपनी सेहत को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन में ट्यूमर होने की बात बताई है और उन्हें डर है कि शायद वह जिंदा न रहे।वीडियो में सहज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद उनकी पत्नी को कमेंट न किए जाएं। हालांकि, सहज अरोड़ा ने सेहत को लेकर इतना ही कहा कि उसका एक ऑपरेशन हो गया है। वीडियो में सहज की तबीयत खराब नजर आती है और दर्द से कराहते दिखते हैं।

पढ़िए VIDEO में क्या कह रहे सहज अरोड़ा?

  • दर्द सहन नहीं हो रहाः सहज अरोड़ा वीडियो में वह दर्द से कराहते हुए अपनी सेहत को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं। सहज कहते हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन में ट्यूमर होने की बात बताई है। उनका कहना है कि दर्द सहन नहीं हो रहा और उन्हें डर है कि कहीं उनकी मौत न हो जाए।

  • पत्नी को अब ट्रोल न करनाः सहज वीडियो में लोगों से अपील करते हुए कहते हैं कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो उनकी पत्नी को ट्रोल न किया जाए। उनकी पत्नी पहले ही काफी परेशान है, इसलिए उनके जाने के बाद उसे कमेंट करके परेशान न किया जाए। सहज आगे बताते हैं कि उनका एक ऑपरेशन हो चुका है और भी हो सकते हैं।

कैसे मशहूर हुआ कुल्हड़ पिज्जा कपल और किन विवादों में आया

दुकान के बाहर काउंटर लगाकर शुरू किया काम

जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाने वाले रास्ते पर सहज अरोड़ा ने दुकान के बाहर काउंटर लगाकर काम शुरू किया। कपल ने कुल्हड़ में पिज्जा बनाने का कॉन्सेप्ट पेश किया। नई डिश देखने और चखने के लिए फूड ब्लॉगर्स आने लगे, जिससे उनका काम धीरे-धीरे मशहूर होने लगा।

सहज अरोड़ा की गुरप्रीत के साथ शादी के बाद दोनों का कारोबार आगे बढ़ा। कुल्हड़ पिज्जा की लोकप्रियता के साथ कपल सोशल मीडिया पर भी चर्चित हो गया। दोनों के फॉलोअर्स बढ़ने लगे और पंजाब के बाहर भी उन्हें पहचान मिलने लगी।

कपल पहली बार विवादों में तब आया, जब उन्होंने एयर राइफल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया था। हालांकि, दोनों को थाने से ही जमानत मिल गई थी।

इसके बाद कपल उस समय चर्चा में आया, जब उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाली पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा ने उनके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शुरुआत में कपल ने वीडियो को फेक बताया। बाद में सहज ने पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दी। थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर तनिशा और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने तनिशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वीडियो वायरल होने के बाद तनिशा के परिवार ने आरोप लगाया था कि नौकरी के दौरान कर्मचारी का मोबाइल जमा कर लिया जाता था। परिवार के मुताबिक, एक दिन सहज ने तनिशा का फोन इस्तेमाल किया था। ये आरोप परिवार की ओर से लगाए गए थे।

बाद में एक पॉडकास्ट में सहज अरोड़ा ने माना कि वायरल हुआ वीडियो उन्होंने बनाया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वीडियो इस तरह वायरल हो जाएगा। इस मामले के बाद भी कुल्हड़ पिज्जा कपल सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहा।

जालंधर के पुराने लाल रत्न सिनेमा के पास पिज्जा हट चलाने वाले सहज का पत्नी के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद निहंग जत्थेबंदियों सहित सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लेकर पति-पत्नी को ट्रोल किया था। दोनों को जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। इसके बाद कपल जालंधर छोड़कर विदेश में बस गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को …

चंडीगढ़ के स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली थ्रेट के बाद पुलिस अलर्ट; विधानसभा को भी निशाना बनाने का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के कई स्कूलों, पंजाब सचिवालय, पंजाब विधानसभा और मेयर कार्यालय को …

लुधियाना में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग:बदमाशों ने दीवार में मारा सिर; गर्दन पर दातर रखकर पौने 2 तोले की चेन लूटी

लुधियाना ,  (PNL) : लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को …

जालंधर के होटल में युवती ने सुसाइड किया :पंखे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के ओवल हट होटल की महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह …

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!