Thursday , September 17 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में 6 केमिस्ट शॉप्स पर छापेमारी:टीम ने खंगाले रिकॉर्ड, 5 में उल्लंघन मिला; नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग पर शिकंजा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग्स कंट्रोल विंग और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने छह केमिस्ट शॉप्स पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गांव कजेहड़ी और बापूधाम कॉलोनी में की गई। टीम ने मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री, रिकॉर्ड और नियमों के अनुपालन की जांच की।

जांच के दौरान छह में से पांच केमिस्ट शॉप्स पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और इसके तहत बनाए गए नियमों के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित फर्मों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ड्रग्स कंट्रोलर की ओर से इन फर्मों को शो-कॉज नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

छापेमारी आगे भी जारी रहेगी नोटिस के जवाब और जांच के आधार पर लागू कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शहर में दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने और ड्रग कंट्रोल से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।दवाओं के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाना अभियान का उद्देश्य मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ नशे के लिए दवाओं के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में यूथ लीडर्स की टीम बनाएंगे सचिन पायलट:एक-एक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता का रिव्यू; सेकेंड लाइन लीडर्स पर भी नजर

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट का पूरा फोकस अब विधानसभा …

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ.. भारत का अमेरिका को जवाब-समझौता नहीं करेंगे, अपने हिसाब से खरीदेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी संसद ने कल एक संशोधन बिल पास किया जिसमें रूस …

लुधियाना के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी:चोर ने पहले रेकी की, आभूषण चुराकर भागा; पंडित की एक्टिवा भी ले गया

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी …

जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद:3 आरोपियों पर केस, 2 कारों में भरी थी खेप; पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई …

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को घेरा:ईंट-पत्थर बरसाए, युवक के हाथ पर खांडा लगा; ऑटो अड़ाकर ड्राइवर ने शुरू किया विवाद

जालंधर , (PNL) : जालंधर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों का रास्ते में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!