Monday , October 26 2026
Breaking News

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल चंडीगढ़ में:दिल्ली में 1 नवंबर की रैली के लिए समर्थन जुटाने आए; पंजाब के नेताओं को 50 हजार लोग लाने का टारगेट

जालंधर , (PNL) : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज (26 अक्टूबर) चंडीगढ़ में हैं। वह रविवार देर शाम को यहां पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट भी उनके साथ थे।

वेणुगोपाल के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए बड़ी संख्या में समर्थन जुटाना है। वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी इस रैली को लीड करेंगे। इसमें INDIA ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल होंगे। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी है।

रैली मे पंजाब के नेताओं को कम से कम 50 हजार लोग लाने का टारगेट दिया गया है। इसके अलावा वेणुगोपाल पंजाब में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों को भी जांचने आए हैं। 4 नवंबर को राहुल गांधी की संगरूर में रैली प्रस्तावित है। इस रैली से वह पंजाब विधानसभा चुनाव का कैंपेन लॉन्च करेंगे।

वेणुगोपाल के एकदिवसीय दौरे में पंजाब के सभी सीनियर लीडर्स और जिला कमेटियों के नेताओं के साथ बैठक भी शामिल है। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वेणुगोपाल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में महारैली

INDIA ब्लॉक और कांग्रेस की अगुवाई में 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल महारैली और जन मार्च का आयोजन हो रहा है। इस आंदोलन को कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ और चलो दिल्ली का नारा दिया है।

विपक्ष का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के दौरान मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं और मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस आधार पर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है।

पंजाब कांग्रेस को 50 हजार लोग जुटाने की टारगेट

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी कांग्रेस सांसदों को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के तमाम शीर्ष नेता इस मंच पर एकजुट दिखेंगे।

कांग्रेस का दावा है कि रैली में लाखों लोग जुटेंगे, जिसमें अकेले हरियाणा से 1 लाख और जम्मू-कश्मीर से करीब 5,000 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस को करीब 50,000 लोगों को दिल्ली लाने का लक्ष्य दिया गया है।

इसी लक्ष्य को पूरा करने और जिलों से कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के लिए केसी वेणुगोपाल और पंजाब के वरिष्ठ नेताओं की आज एक के बाद एक कई मैराथन बैठकें हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया, कबाड़ का कारोबार बताया; पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंचा किराएदार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में किराए के मकान से पुलिस ने चोरी की तारें बरामद …

लुधियाना में लोगों की भीड़ ने तोड़ी क्रेटा:सड़क हादसे में बोनट पर घसीटा था युवक,ईंट-पत्थर भी चले

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के चंद्र नगर इलाके के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में एक …

गोल्डन टेंपल में हेलीकॉप्टर से बरसे फूल:गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत; सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी सुनी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार को चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी का …

जालंधर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था नवी; रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल …

पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स …

पंजाब में दोस्तों ने 12वीं के छात्र को भाखड़ा नहर में फेंककर मार डाला! तीसरे दोस्त ने वीडियो कॉल पर दिखाया डूबता हुआ छात्र

नाभा, (PNL) : पंजाब में भाखड़ा नहर में डूबने से 12वीं कक्षा के एक छात्र …

नकोदर के रहीमपुर डेरा से 50 बसों में संगत श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दिखाई हरी झंडी, पढ़ें

जालंधर/नकोदर, (PNL) : रहीमपुर डेरा, नकोदर से आज संत स्वामी प्रगट नाथ जी के नेतृत्व …

जालंधर में नशे में झूमता दिखा युवक, पुलिस ने पकड़ा:नशीले पदार्थ बरामद, NDPS एक्ट में केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे की हालत में झूमते एक युवक का वीडियो वायरल …

जालंधर में बेकाबू ट्रक ने दुकान में मारी टक्कर:पति-पत्नी ने भागकर बचाई जान, मलबे में दबा सामान, हादसे के बाद चालक फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के संजय गांधी नगर रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा …

लुधियाना में हाथ काटकर दुकानदार को पकड़ाया:हमलावर बोले- युवक के घर भिजवा देना, घर में घुसकर हमला किया; इलाज के दौरान मौत हुई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से …

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को …

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!