Sunday , September 20 2026
Breaking News

आप किस हैसियत से शिरोमणि कमेटी के हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हो, सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस. जी. पी. सी.) के हेल्पलाइन नंबर जारी करने की सख़्त निंदा करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को यह बताने की चुनौती दी कि उन्होंने किस हैसियत में यह नंबर जारी किये हैं।

आज यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता शिरोमणि कमेटी के अधिकारित प्रतिनिधि की बजाय इन नंबरों का विवरण सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों की तरफ से अभी तक नंबर सार्वजनिक नहीं किये गए परन्तु सुखबीर बादल अपने चैनल पर यह नंबर जारी कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल किस हैसियत में यह नंबर जारी करके लोगों से मदद माँग रहे हैं जबकि अभी तक यह नंबर सार्वजनिक तौर पर प्रसारित भी नहीं हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उनका यह स्टैंड सही साबित हुआ है कि एक परिवार अपने निजी स्वार्थों के लिए शिरोमणि कमेटी को कंट्रोल कर रहा है। भगवंत मान ने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या हो सकती है कि अनगिनत बलिदानों के बाद अस्तित्व में आई संस्था आज इन नेताओं के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों ने हमेशा ही अपने स्वार्थी राजनैतिक हितों के लिए शिरोमणि कमेटी का दुरुपयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेता अब राज्य के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते और वह इन नेताओं के शक्की किरदार से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले ही इन सत्ता के भूखे राजनीतिज्ञों को सत्ता से दरकिनार कर दिया है और राज्य में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग इन नेताओं को राज्य और यहाँ के लोगों के विरुद्ध किये गुनाहों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!