Wednesday , November 11 2026
Breaking News

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की गई। गोली युवक की कमर में लगी है। घायल युवक खुद गाड़ी चलाकर घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन उसे अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल लेकर गए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।घटना 13 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। रवनीश नंदा स्कॉर्पियो से अमृतसर जा रहा था। जब वह नया पिंड नहर के पास पहुंचा, तो कई गाड़ियों में सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खैहरा, करम सिंह और उनके 10 से 12 साथियों ने युवक के साथ मारपीट की।

बचने के लिए गाड़ी भगाई, 25-30 राउंड फायरिंग

युवक ने आरोपियों से बचने के लिए गाड़ी भगाई तो उन्होंने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। एक गोली युवक की कमर में लगी। इसके बावजूद वह गाड़ी चलाकर घर पहुंचा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है।

10 से 12 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया

मामले में थाना झंडेर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खैहरा, करम सिंह और 10 से 12 अज्ञात लोगों को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 126(2), 190 और 191(3) के अलावा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एनओसी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा मामला

पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला एनओसी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। दूसरी पार्टी ने एक व्यक्ति से हरियाणा नंबर की गाड़ी खरीदी थी, लेकिन उसे एनओसी नहीं दी गई थी। इस मामले में गोली लगने से घायल हुए रवनीश नंदा ने गाड़ी बेचने वाले व्यक्ति का समर्थन किया था। इसी दौरान यह घटना हुई। मामले के बाकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!