Friday , August 7 2026
Breaking News

अमृतसर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन बरामद:ड्रोन के जरिए गिराई, खेतों से उठाने पहुंचे थे तस्कर; मोटरसाइकिल भी जब्त

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस को सीमा पार से होने वाली ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव सूफियां के खेतों से ड्रोन के जरिए गिराई गई करीब 10 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।

यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। तस्कर खेतों से इसे उठाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही वे मौके से फरार हो गए। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने खेतों से 10 सीलबंद पैकेट बरामद किए। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 किलोग्राम बताया जा रहा है।

मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि मोटरसाइकिल के पंजीकरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस मोटरसाइकिल के मालिक और उससे जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच

घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों की जांच कर रही है, ताकि फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा सेशंस कोर्ट का फैसला

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने आज गुरुवार को मापुसा …

Donald Trump की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेट से टकराने से बचा US राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हवाई सुरक्षा में बड़ी चूक …

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान

न्यूज डेस्क, (PNL) : अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में …

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पानी की बौछारें चलाईं:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, टेबल एजेंडे पर गर्वनर हाउस कूच की कोशिश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपए …

अमृृतसर केंद्रीय जेल फताहपुर की सुरक्षा पर सवाल:11 मोबाइल और भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद, जांच जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!