Friday , September 11 2026
Breaking News

जिम के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, पंजाब में फूड सप्लीमेंट को लेकर मान सरकार का सख्त फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में जिम करते समय अचानक युवाओं को हार्ट अटैक आने के मामलों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने जिम में प्रयोग किए जाने वाले प्रोटीन और सप्लीमेंट की चेकिंग करवाने का फैसला लिया है, ताकि उनमें किसी तरह की मिलावट या खामी का पता लगाया जा सके।

वहीं, ऐसी मौतों पर रोक लगाने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग का भी इंतजाम किया जाएगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि फूड सप्लीमेंट और खाने की जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि लोग क्या उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार का एक्शन जल्द शुरू होगा।

कम उम्र के युवाओं की मौत के मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है। इसके लिए कई कदम एक साथ उठाए जा रहे हैं। सप्लीमेंट की जांच के साथ-साथ अब जिम में एयर पॉल्यूशन और ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जाएगा। आशंका है कि जब कई लोग एक साथ जिम करते हैं तो जिम में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है। इसकी जिम्मेदारी पॉल्यूशन डिपार्टमेंट को सौंपी जाएगी।

पिछले दिनों फिरोजपुर में अचानक हार्ट अटैक आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। वह क्रिकेट खेल रहा था और जैसे ही उसने सिक्सर मारा, अचानक हार्ट अटैक आया। वह जमीन पर बैठा और वहीं गिर गया। साथियों ने उसे सीपीआर दी और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

इसी तरह का मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में भी आया था। वहां पर भी युवक की जान चली गई। इसी तरह, बठिंडा नगर निगम के दफ्तर में अचानक गर्मी से बेहोश होकर एक व्यक्ति गिर पड़ा था। उसे तुरंत सीपीआर देकर लोकल बॉडी मंत्री रवजोत सिंह ने बचाया था। इसके अलावा सेहत विभाग ने स्कूलों व कॉलेजों में एनर्जी ड्रिंग के प्रयोग करने पर भी फैसला लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!