Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे लाखों भारतीय, IMA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे लाखों भारतीय, IMA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर कई खाड़ी देशों पर पड़ रहा है. कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हालात प्रभावित हुए हैं. इन देशों में लाखों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. जिनमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कुछ सदस्य भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लगभग 96 लाख नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं, जो जारी सैन्य टकराव के चलते किसी न किसी रूप में प्रभावित हुए हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि वह इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. जरूरतमंद लोग संबंधित देशों में भारतीय दूतावास द्वारा जारी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, IMA के सदस्य सहायता के लिए ऑनरेरी फाइनेंस सेक्रेट्री डॉ. पीयूष जैन से भी संपर्क कर सकते हैं. IMA ने सभी से अपील की है कि शांत रहें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके.

भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर हैं:

  • कुवैत- फोन: +965-65501946

  • ओमान- फोन: +968-98282270, 80071234 (टोल फ्री)

  • सऊदी अरब-फोन: 00-966-11-4884697, 00-966-542126748, 8002471234 (टोल फ्री, केवल व्हाट्सऐप)

  • बहरीन-फोन: 00973-39418071

  • संयुक्त अरब अमीरात-फोन: 800-46342 (टोल फ्री), +971543090571

भारत के करीब 96 लाख नागरिक पश्चिम एशिया में प्रभावित

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर फिलहाल भारतीय नागरिकों पर भी साफ दिखने लगा है. भारत के लगभग 96 लाख नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं, जो जारी सैन्य टकराव के चलते किसी न किसी रूप में प्रभावित हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या में छात्र, यात्री और खाड़ी देशों में काम करने वाले माइग्रेंट्स शामिल हैं. मौजूदा स्थिति को देखते हुए सबसे ज्यादा छात्रों की हालत खराब है. वो हर वक्त दहशत में जी रहे हैं. भारत में उनके परिजन भी इसी बात से परेशान हैं. इनमें से करीब 40 लाख भारतीय यूएई में ही बसे हुए हैं. भारतीय बड़ी संख्या में सऊदी अरब, कतर, ओमान और कुवैत जैसे देशों में भी काम करते हैं. मौजूदा संकट के चलते इन देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि भारत सरकार इन देशों के अधिकारियों के संपर्क में है. उन्होंने भारतीयों को भरोसा दिलाया है कि हालात बेहतर होते ही उन्हें वहां से निकाल लिया जाएगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!