Friday , August 21 2026
Breaking News

पंजाब में AAP के एक और विधायक हुए सड़क हादसे का शिकार, खेतों में पलट गई कार, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के विधायकों का समय सही नहीं चल रहा है। दो दिन पहले आप विधायिका राजिंदर पाल कौर छीना एक्सीडेंट में जख्मी हो गई थी। अब फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले थे। इस दौरान विधायक की कार गांव धीराघारा के नजदीक खेतों में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने आ रहे एक बाइक सवार परिवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर सीधे खेतों में पलट गई।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में विधायक भुल्लर को कोई चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसके बच्चे को चोट आई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने घटना स्थल का जायजा भी लिया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!