Tuesday , September 29 2026
Breaking News

होली को लेकर हाई अलर्ट पर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : होली के त्योहार को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहरों और कस्बों में सुबह से ही पुलिस कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। प्रशासन का मकसद है कि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। इसके लिए कई स्थानों पर विशेष नाकेबंदी और अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला को लेकर भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यहां करीब 5,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़ और गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में कुल 454 थानों और चौकियों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन इलाकों में तनाव या हिंसा की आशंका है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, जिले के आकार और जरूरत के अनुसार दिनभर में 500 से 700 पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रह सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी की जान को खतरे में न डालें। चंडीगढ़ में भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां लगभग 1,150 से 1,300 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इनमें 8 गजटेड अधिकारी और 33 एसएचओ/इंस्पेक्टर शामिल हैं। सुबह 8 बजे से बाजारों, मॉल, सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों, लड़कियों के हॉस्टलों और पीजी के आसपास पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

शहर की अंदरूनी सड़कों पर विशेष नाकेबंदी की जाएगी और पीसीआर गश्त बढ़ाई जाएगी। बार और क्लबों के बाहर भी पुलिस चौकियां लगाई जाएंगी। गुंडागर्दी, छेड़छाड़, तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं। हाल ही में मिली बम धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। लोगों की सुविधा के लिए पंजाब में 104 हेल्पलाइन नंबर के जरिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) का हेल्पलाइन नंबर 0172-2756117 जारी किया गया है। यहां इमरजेंसी और आंखों से संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 (GMCH-32) के लिए इमरजेंसी नंबर 0172-2601023 और 0172-2601024 हैं। 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं 1201 या इमरजेंसी एक्सटेंशन 1200 पर भी उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!