Friday , October 23 2026
Breaking News

जिम के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, पंजाब में फूड सप्लीमेंट को लेकर मान सरकार का सख्त फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में जिम करते समय अचानक युवाओं को हार्ट अटैक आने के मामलों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने जिम में प्रयोग किए जाने वाले प्रोटीन और सप्लीमेंट की चेकिंग करवाने का फैसला लिया है, ताकि उनमें किसी तरह की मिलावट या खामी का पता लगाया जा सके।

वहीं, ऐसी मौतों पर रोक लगाने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग का भी इंतजाम किया जाएगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि फूड सप्लीमेंट और खाने की जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि लोग क्या उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार का एक्शन जल्द शुरू होगा।

कम उम्र के युवाओं की मौत के मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है। इसके लिए कई कदम एक साथ उठाए जा रहे हैं। सप्लीमेंट की जांच के साथ-साथ अब जिम में एयर पॉल्यूशन और ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जाएगा। आशंका है कि जब कई लोग एक साथ जिम करते हैं तो जिम में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है। इसकी जिम्मेदारी पॉल्यूशन डिपार्टमेंट को सौंपी जाएगी।

पिछले दिनों फिरोजपुर में अचानक हार्ट अटैक आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। वह क्रिकेट खेल रहा था और जैसे ही उसने सिक्सर मारा, अचानक हार्ट अटैक आया। वह जमीन पर बैठा और वहीं गिर गया। साथियों ने उसे सीपीआर दी और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

इसी तरह का मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में भी आया था। वहां पर भी युवक की जान चली गई। इसी तरह, बठिंडा नगर निगम के दफ्तर में अचानक गर्मी से बेहोश होकर एक व्यक्ति गिर पड़ा था। उसे तुरंत सीपीआर देकर लोकल बॉडी मंत्री रवजोत सिंह ने बचाया था। इसके अलावा सेहत विभाग ने स्कूलों व कॉलेजों में एनर्जी ड्रिंग के प्रयोग करने पर भी फैसला लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!